एंड्रॉइड स्मार्टफोन में लोकेशन ट्रैकिंग को बंद कैसे करें, यहाँ जानें प्रोसेस
स्मार्टफोन यूजर्स के लिए लोकेशन शेयर करना बहुत काम आता है। हालांकि प्राइवेसी के लिए एक चिंता का विषय है। कई लोगों को तो लोकेशन ट्रैकिंग से कोई चिंता नहीं है लेकिन कई लोग लोकेशन ट्रैकिंग से परेशान है। लेकिन आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आप Google या किसी रेंडम ऐप्स को अपने लोकेशन को ट्रैक करने से रोक सकते हैं और इसके लिए हमने नीचे प्रोसेस बताया है।

Android पर लोकेशन ट्रैकिंग को डिसेबल कैसे करें
यदि आप भी एक एंड्रॉइड यूजर है और Location Tracking से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए हमने नीचे कुछ आसान से स्टेप्स बताये है जिन्हें फॉलो करके आप लोकेशन ट्रैकिंग को बंद कर सकते हैं:
स्टेप 1: सबसे पहले आपको अपने Android डिवाइस की होम स्क्रीन पर जाना होगा और उसके बाद सेटिंग मेनू में जानें के लिए नीचे की ओर स्वाइप करें।
स्टेप 2: इसके बाद Location पेज को ओपन करने के लिए लोकेशन के आइकन पर एक बार टैप करके बस उसे देर तक प्रेस करके रखें।
स्टेप 3: या आप चाहें तो होम स्क्रीन पर भी नीचे की ओर स्वाइप कर सकते हैं और सेटिंग आइकन पर टैप कर सकते हैं, अब आप लोकेशन पेज पर जाने के लिए बस "Location" सर्च कर सकते हैं।

स्टेप 4: एक बार जब आप लोकेशन पेज पर विजिट कर लें, तो "Use Location" ऑप्शन के पीछे टॉगल बंद कर दें।
स्टेप 5: इस पेज पर आपको इंस्टाग्राम, फेसबुक, कैमरा, गूगल पे इत्यादि ऐप्स की लिस्ट भी देखने को मिलेगी जो आपकी लोकेशन को ट्रैक कर रहे हैं। आप यदि इनको भी लोकेशन ट्रैकिंग की अनुमति नहीं देना चाहते हैं तो इसे बंद कर सकते हैं।
इस प्रकार आप ऊपर बताये स्टेप्स को फॉलो करके लोकेशन ट्रैकिंग को बंद कर सकते हैं, या आप ऑन करना चाहते हैं तो ऑन कर सकते हैं।
आप यदि How To के अन्य आर्टिकल पढ़ना चाहते हैं तो आप यहाँ क्लिक करके पढ़ सकते हैं, या ऊपर कुछ चुनिंदा आर्टिकल की लिंक्स दिए है आप उनपर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







