Home
How to

क्या आप भी टेलीग्राम के इस नोटिफिकेशन फीचर से है परेशान, ऐसे पाएं छुटकारा

- टेलीग्राम पर हम बड़े से बड़ा ग्रुप और चैनल बना सकते है।
- हम अपने मोबाइल नंबर भी हाइड कर सकते हैं।

टेलीग्राम एक ऐसा ऐप है जिसकी मदद से हम लोगों से चैटिंग कर सकते हैं। यह व्हाट्सएप, सिग्नल जैसे अन्य एप्स को टक्कर देता है। इसमें बहुत सारे ऐसे फीचर हैं जो व्हाट्सएप पर भी नहीं है। Telegram पर बड़े से बड़ा ग्रुप बना सकते हैं या चैनल बना सकते हैं जिसमें हजारों लोगों को जोड़ सकते हैं।

क्या आप भी टेलीग्राम के इस नोटिफिकेशन फीचर से है परेशान, ऐसे पाएं छुटकारा

लेकिन हर यूजर एक चीज से परेशान है और वह है टेलीग्राम पर जब कोई नया व्यक्ति जुड़ता है और अगर वह हमारे कांटेक्ट में है तो उसकी नोटिफिकेशन हमें भी मिलती है कि इस बंदे ने टेलीग्राम ज्वाइन किया है जो कि बहुत ही ज्यादा चिड़चिड़ा लगता है। तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे हम ऐसी नोटिफिकेशन से छुटकारा पा सकते हैं।

टेलीग्राम पर नया कॉन्टेक्ट जुडने पर जो नोटिफिकेशन आती है उससे ऐसे पाएँ छुटकारा

स्टेप 1: इसके लिए सबसे पहले अपने टेलीग्राम ऐप को अपडेट कर ले। प्ले स्टोर पर जाकर ऐप को अपडेट करें।

स्टेप 2: इसके बाद टेलीग्राम को ओपन करें और ऊपर दिखाई दे रहे तीन लाइन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: यहां आपको Setting में जाना है और सेटिंग में जाने के बाद आपको Notifications and Sounds पर क्लिक करना है।

स्टेप 4: Notifications and Sounds में जाने के बाद बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देंगे। लेकिन हमें डिसेबल यह करना है कि जब कोई नया कांटेक्ट जुड़े तो उसकी नोटिफिकेशन ना आए।

स्टेप 5: इसके लिए हमें Event सेक्शन में Contact joined Telegram के ऑप्शन के पीछे टॉगल करना है अगर वो ऑन है तो।

बस इतना सा काम था, अब आगे से आपका कोई कॉन्टेक्ट अगर Telegram पर अपना अकाउंट बनायेगा तो आपको कोई भी नोटिफिकेशन नहीं मिलेगी।

यदि आप गिज़बॉट हिन्दी के अन्य ट्यूटोरियल आर्टिकल पढ़ना चाहते है तो यहाँ क्लिक करके पढ़ सकते है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Telegram is a messaging app and we can chat with people. It competes with other apps like WhatsApp, Signal. It has many such features which are not even on WhatsApp. You can create the biggest group on Telegram or create a channel in which you can add thousands of people.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X