Paytm में कैसे करें Aadhar Card और KYC लिंक, हम लाए हैं आपके लिए आसान तरीका
Paytm : एक ऐसी डिजिटल पेमेंट ऐप है जिसका उपयोग आज हर कोई कर रहा है. बाज़ार में एक फल-सब्जी वाले से लेकर टीवी-फ्रिज और गाड़ी के विक्रेता भी इसका इस्तेमाल करते हैं. यूजर्स Paytm का इस्तेमाल बिजली, मोबाइल, पानी के बिल जमा करने के साथ मोबाइल, डीटीएच रिचार्ज के लिए तो करते ही है. साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग भी करते हैं. बात करे तो online payment का चलन कोरोना काल में ज्यादा किया जाने लगा. लोग कैस देने की जगह paytm या gpay करने लगे. लेकिन Paytm के जरिये इन सभी सुविधाओं को यूजर के आइडेंटिफिकेशन और वेरिफिकेशन के लिए उसके Paytm खाते को Aadhaar Card से लिंक करना होता है.

Paytm account से कैसे लिंक करें Aadhaar Card
- सबसे पहले आप को अपने स्मार्टफोन में Paytm ऐप को खोलना होगा.
- अब App के लेफ्ट साइड पर दिख रहे प्रोफाइल आइकन पर टैप (tap) करें.
- अब आप अपनी प्रोफाइल पर टैप (tap)करें.
- इसके बाद स्क्रॉल डाउन (scroll down)कर नीचे आएं, यहां आपको Aadhaar Card का विकल्प दिखाई देगा जिसे आप को टैप करना है.
- फिर आपको अपना 12 डिजिट का आधार नंबर एंटर. करें.
- यहां आपका पूरा हुआ अब वेरिफिकेशन के लिए 48 घंटे का समय लगता है. इस के दौरान आपका पेटीएम खाता आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा.

Paytm में KYC कैसे करें
Paytm की सभी सुविधाएं उठाने के लिए और किसी भी फ्रॉड से बचने के लिए KYC (Know your Customer) पूरा करना बेहद जरूरी हो गया है. आज कल online fraud तेजी से बढ़ रहा है. लोग के फोन पर लोन लेने के मैसेज आते हैं. जिस पर क्लिक करने पर आप के सारे पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं. KYC करने से आप इन सब से बच सकते हैं.

- सबसे पहले आप Paytm ऐप खोलें.
- अब ऐप में लेफ्ट साइड पर दिख रहे प्रोफाइल आइकन पर टैप करें.
- स्क्रॉल कर नीचे आयें, अब यहां 24X7 Help and Support सेक्शन दिखेगा.
- फिर स्क्रॉल डाउन करें और Paytm KYC पर टैप करना होगा.
- इसके बाद Chat with us के विकल्प को टैप करें .
- और फिर I want to complete my KYC पर टैप करें.
- अब यहां Video KYC पर टैप करें.
- इसके बाद आपको अपना 12 डिजिट का रिजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होगा जो आधार कार्ड से लिंक हुआ हो
- अब आपके उसी रिजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एक OTP आएगा.
- फिर अपनी पहचान को कन्फर्म करने के लिए वीडियो चैट करें.
- इसके लिए आपको कैमरे के सामने अपने PAN Card के साथ खड़ा होना होगा.
- इन सबके बाद Paytm आपका KYC वेरीफाइड करके आपके paytm अकाउंट को अपग्रेड कर देगा.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications








