Home
How to

आधार और एनरोलमेंट नंबर भूल गए हैं, तो अब ऐसे डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड

आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा सभी नागरिकों को जारी किया गया एक पहचान पत्र है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी कार्ड पर एक यूनिक 12-अंकीय संख्या के साथ आता है। Aadhaar Card भारत के सभी नागरिकों के लिए अनिवार्य और सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है।

आधार और एनरोलमेंट नंबर भूल गए हैं, तो अब ऐसे डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड

भारतीय डाक द्वारा प्राप्त और UIDAI की वेबसाइट से डाउनलोड किए गए ई-आधार दोनों समान रूप से मान्य हैं।किसी भी उम्र का कोई भी व्यक्ति जो भारत का निवासी है, बिना किसी लिंग भेदभाव के आधार संख्या प्राप्त करने के लिए स्वेच्छा से नामांकन कर सकता है।

ई-आधार कार्ड (e-Aadhaar Card) आज कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन आसानी से डाउनलोड कर सकता हैं। साथ ही ई-आधार कार्ड का इस्तेमाल आप कहीं भी कर सकते हैं। इसमें आपका नाम, जन्म तिथि, आधार संख्या, फोटोग्राफ और बायोमेट्रिक डेटा जैसी सभी आवश्यक जानकारी होती है। वहीं आज हम आपको यह बताएंगे कि आप नाम और जन्मतिथि के माध्यम से अपने आधार कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड कैसे कर सकते हैं।

नाम और जन्मतिथि के साथ अपने आधार कार्ड को डाउनलोड कैसे करें

कई बार क्या होता है कि लोग अपना आधार नंबर या एनरोलमेंट नंबर भूल जाते है तो वो अपने ई आधार को डाउनलोड नहीं कर पाते है, इसलिए हमने यहाँ इसके लिए पूरा प्रोसेस बताया है।

स्टेप 1: सबसे पहले आपको इस लिंक https://resident.uidai.gov.in/ पर जाना है।

स्टेप 2: अब आपको Retrive Lost or Forgotten EID/UID के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

स्टेप 3: अब आपको अपना पूरा नाम और रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी या मोबाइल नंबर और सुरक्षा कोड डालना होगा।

स्टेप 4: इसके बाद अब "Send OTP" के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5: अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और "Verify OTP" के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 6: अब स्क्रीन पर एक मैसेज आएगा कि आपका आधार नंबर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दिया गया है।

स्टेप 7: एक बार जब आप अपने मोबाइल पर अपना आधार नामांकन संख्या प्राप्त कर लेते हैं, तो UIDAI की वेबसाइट के ई-आधार पेज पर विजिट करें।

स्टेप 8: अब आगे आपको "I have Enrollment ID" के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 9: यहाँ पर आपको आधार नामांकन संख्या, पूरा नाम, पिन कोड, कैप्चा कोड भरना होगा।

स्टेप 10: अगले स्टेप में आपको "OTP" के ऑप्शन पर क्लिक करने को कहा जायेगा।

स्टेप 11: आपको जो ओटीपी मिलेगा उसको दर्ज करें और आधार डाउनलोड करने के लिए 'Download Aadhaar' कर ऑप्शन को सेलेक्ट कर दें। बस आपका काम हो जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
How To Download Aadhaar Card Without Aadhaar and Enrollment Number
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X