व्हाट्सऐप से मकर सक्रांति और पोंगल के स्टीकर्स को कैसे डाउनलोड करके भेजे
व्हाट्सऐप पिछले काफी दिनों से विवादों से घिरा हुआ है। व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी की वजह से यूज़र्स अब व्हाट्सऐप का यूज़ नहीं करना चाहते हैं। हालांकि हमें यह भी मानना होगा कि व्हाट्सऐप इंस्टेंट मैसेजिंग के मामले में सबसे ऊपर है और सबसे बेहतरीन भी है। इसका कारण है इस ऐप में आने वाले खास फीचर्स। इस ऐप में एक नई कई ऐसे खास फीचर्स हैं, जो इसे बाकी किसी इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप से अलग बनाते हैं।

Image Credit:- latestly.com
कोरोना वायरस की वजह से भारत समेत पूरी दुनिया में लॉकडाउन किया गया है। इस लॉकडाउन का असर लोगों के त्यौहार पर कम से कम पड़े, इसके लिए भी व्हाट्सऐप कई फीचर्स अपने ऐप में जोड़ते रहता है। इन्हीं फीचर्स में से एक है स्टीकर्स फीचर। स्टीकर फीचर की मदद से यूज़र्स किसी भी त्यौहार की शुभकामनाएं घर बैठे अपने रिस्तेदारों और दोस्तों को दे सकते हैं।
घर में रहकर मनाएं त्यौहार
आज लोहड़ी का त्यौहार मनाया जा रहा है और कल भारत के कई हिस्सों में मकर सक्रांति और दक्षिणी भारत में पोंगल का त्यौहार मनाया जाएगा। ऐसे में व्हाट्सऐप ने इन त्यौहारों की भी तैयारी की है और इनके लिए व्हाट्सऐप में नए स्टीकर्स पैक को एड किया गया है। यूज़र्स इन स्टीकर्स पैक को डाउनलोड करके अपने किसी भी रिश्तेदारों को भेज सकते हैं। आपको बता दें कि व्हाट्सऐप खुद इन त्यौहारों के स्टीकर्स को पेश नहीं करता है। आपको इन स्टीकर्स को पहले थर्ड पार्टी ऐप्स के जरिए डाउनलोड करना पड़ेगा।
एंड्रॉयड फोन के लिए क्या करें
सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाए, और जिस त्यौहार का स्टीकर्स आप डाउनलोड करना चाहते हैं, उस स्टीकर्स का नाम लिखकर सर्च करें।
उदाहरण के तौर पर अगर आपको लोहड़ी का स्टीकर भेजना है तो आपको प्ले स्टोर के सर्च बॉक्स में Happy Lohri Stickers for WhatsApp सर्च करें
* अपनी पसंद के मुताबिक ऐप को चुनकर उसे डाउनलोड करें
* व्हाट्सऐप पर जिस इंसान को आप शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, उसका चैट बॉक्स ओपन करें
* अब आपको Emojis के ऑप्शन को चुनना होगा।
* उसके बाद स्टीकर्स के ऑप्शन पर जाना होगा।
* अब वहां पर जो स्टीकर्स मौजूद होंगे, उन्हें व्हाट्सऐप में एड करने के लिए आपको वहां पर मौजूद + के साइन पर क्लिक करना होगा।
* उसके बाद एक छोटा बॉक्स ओपन होगा और जिसमें आपको कंफर्मेशन आएगा कि आपके द्वारा चुना गया स्टीकर व्हाट्सऐप में एड हो रहा है। वहां पर ADD का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें.
* अब यहां पर आपको वहां मौजूद सभी स्टीकर्स के साथ कई नए स्टीकर्स पैक भी मिल जाएंगे।
* उन्हें आप डाउनलोड करें और अपने दोस्तों को लोहड़ी की शुभकामनाएं भेज दें।
आपको बता दें कि ठीक इसी प्रोसेस के जरिए आपमकर संक्रांति और पोंगल के स्टीकर्स को भी भेज सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ शुरुआत में गूगल प्ले स्टोर से Happy Lohri Stickers की जगह Happy Makar Sakranti Stickers या Happy Pongal Stickers को डाउनलोड करें और उसके बाद पूरा प्रोसेसर वैसे ही फॉलो करें जैसा कि आपने लोहड़ी स्टीकर्स को व्हाट्सऐप में एड करने और सेंड करने के लिए किया था।
आईफोन के व्हाट्सऐप से स्टीकर्स भेजने का तरीका
हालांकि आईफोन के व्हाट्सऐप से स्टीकर्स को भेजने का कोई तरीका नहीं है क्योंकि व्हाट्सऐप किसी भी थर्ड पार्टी ऐप को सपोर्ट नहीं करता है लेकिन फिर भी एक ट्रिक है, जिसके जरिए आईफोन यूज़र्स भी व्हाट्सऐप पर लोहड़ी, मकर सक्रांति या पोंगल के स्टीकर्स को भेज सकते हैं। इसके लिए आपको अगर कोई स्टीकर्स भेजे या आप किसी एंड्रॉयड यूज़र्स से अपने व्हाट्सऐप में स्टीकर्स को मंगवा कर उसे कॉपी करके किसी दूसरे यूज़र्स को भेज सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








