Christmas पर दोस्तों को इस खास अंदाज़ में ऐसे करें विश
मोस्ट अवेटिड फेस्टिवल क्रिसमस का काउंटडाउन अब खत्म होने जा रहा है। क्रिसमस के फेस्टिवल पर सभी अपने करीबियों को मैसेज, गिफ्ट्स भेजने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। बदलते वक्त के साथ हम लोगों का मैसेज और गिफ्ट्स भेजने का तरीका भी बदल गया। पहले पोस्टकार्ड्स या ग्रीटिंग कार्ड्स के ज़रिए लोगों को विश किया जाता था लेकिन आज के इस इंटरनेट वर्ल्ड में सोशल मीडिया के ज़रिए हम लोग इंस्टेंट मैसेज भेजते हैं।

ख़ासतौर पर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप पर इस दिन काफी सारे इंट्रस्टिंग स्टीकर्स उपलब्ध कराए जाते हैं। जिनके ज़रिए आप अपने नज़दीकियों को मैरी क्रिसमस विश करते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों को क्रिएटव थीम वाले क्रिसमस स्टीकर भेजना चाहते हैं तो इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि आप इन स्टीकर्स को कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे करें क्रिसमस स्टीकर्स डाउनलोड
** प्ले स्टोर पर जाकर 'WhatsApp Stickers for Christmas, Santa claus WhatsApp stickers' या इससे जुड़ा कुछ लिखकर सर्च करें।
** ऑप्शन में आपको कुछ स्टीकर्स, ऐप्स, वॉलपेपर्स या मैसेज जेनरेटर्स नज़र आएंगे।
** अब आप इन्हें डाउनलोड कर अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल कर सकते हैं।
** आपको इन्हें डाउनलोड करते वक्त एक बात का ध्यान ज़रूर रखना होगा कि आप इन ऐप्स के रिव्यू को ज़रूर पढ़ें। ताकि आप अपने लिए एक बेहतर ऐप को सिलेक्ट कर सकें।
** ऐप इंस्टॉल करने के बाद, ऐप को ओपन करें और "+" or "Add" बटन पर टैप करें। ये बटन्स आपको स्टीकर्स के सेट पर दिखाई देंगे। अब ये स्टीकर्स आपके व्हाट्सऐप पर ऐड हो जाएंगे। ऐड होने के बाद आप इन स्टीकर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अब अपने व्हाट्सऐप पर जाएं और चैट विंडो में इमोजी बटन पर टैप करें। अपने पसंदीदा स्टीकर पैक को सिलेक्ट करें और अपने दोस्तों को स्टीकर्स भेजकर मैरी क्रिसमस विश करें।
इस तरह की अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए आप हिंदी गिज़बॉट से जुड़े रहें। अगर आप हमारी तमाम ख़बरों और तकनीकी दुनिया की सभी अपडेट्स को टाइम टू टाइम जानना चाहते हैं तो हमारे फेसबुक पेज और हेलो के ऑफिसियल पेज को फॉलो कर सकते हैं। वहां से आपको सभी ख़बरों और टिप्स एंड ट्रिक्स की जानकारी आसानी से मिल जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications








