Home
How to

Play Store से एक साथ कई ऐप्स डाउनलोड और अपडेट कैसे करें

आखिरकार Google ने Play Store को कई ऐप डाउनलोड के लिए सपोर्ट के साथ अपडेट कर दिया है। यह फीचर यूजर को पहले ऐप के डाउनलोड और इंस्टॉल होने का इंतजार किए बिना एक ही समय में कई ऐप के लिए डाउनलोड शुरू करने में सक्षम बनाता है।

जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। नए अपडेट के साथ Android यूजर अब एक साथ Play Store से तीन डाउनलोड शुरू कर सकते हैं। यह बदलाव लंबित ऐप अपडेट पर भी लागू होगा। तो आइए आगे जानते हैं, कि आखिर यह फीचर Android उपयोगकर्ताओं के लिए क्यों महत्वपूर्ण है।

एक साथ कई ऐप्स करें Play Store से डाउनलोड

Google Play Store से ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करना पारंपरिक रूप से एक काफी समय लेने वाली प्रक्रिया रही है। यूजर अब तक Play Store से एक बार में केवल एक ऐप को ही डाउनलोड या अपडेट कर सकते थे। क्योंकि, उन्हें Play Store एक बार में केवल एक ऐप को ही डाउनलोड या अपडेट करने अनुमति देता था। यानी कि, यदि आप एक साथ कई ऐप डाउनलोड या अपडेट कर रहे थे, तो Play Store उन्हें क्रमिक रूप से अपनी गति से प्रोसेस करेगा। यानी कि, एक ऐप खत्म करने से पहले दूसरा शुरू करेगा। यह सीमा अक्सर यूजर के लिए एक बोझिल प्रक्रिया होती थी।

यहां जानें Play Store से कई ऐप को एक साथ कैसे डाउनलोड किया जा सकता है-

  • Play Store से कई ऐप डाउनलोड करने में सक्षम होने के लिए अपने Android स्मार्टफोन पर Play Store ऐप को अपडेट करना सुनिश्चित करें।
  • Play Store अपडेट करने के बाद उन ऐप्स को ब्राउज करना शुरू करें जिन्हें आप डाउनलोड करना चाहते हैं।
  • पहला एप्प पेज खोलें और फिर 'इंस्टॉल' पर टैप करें।
  • इसके बाद दूसरे एप्प पर जाएं और 'इंस्टॉल' बटन टैप करें।
  • तीसरे एप्प के लिए भी आपको यही प्रक्रिया दोहराना है।
  • तीनों ऐप एक ही समय में डाउनलोड और इंस्टॉल हो जाएंगे।

Play Store का उपयोग करके कई ऐप कैसे अपडेट करें-

  • सबसे पहले Play Store को ओपन करें और 'My Apps and games' सेक्शन में जाएं
  • अपडेट सेक्शन में जाएं और प्रक्रिया शुरू करने के लिए 'सभी अपडेट करें' बटन पर टैप करें।
  • ऐसे आप अपने सभी ऐप को एक साथ अपडेट कर सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google has finally updated the Play Store with support for multiple app downloads. This feature enables users to start downloads for multiple apps at the same time without having to wait for the first app to download and install.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X