WhatsApp पर New Year 2025 स्टीकर्स कैसे करें डाउनलोड, यहां जानें ट्रिक
साल 2025 कुछ ही घंटो में दस्तक देने वाला है। लोग नए साल का वेलकम करने के लिए और अपनों को बधाई देने के लिए नए-नए तरीके खोज रहे हैं। ऐसे में आप इस खास मौके पर विश करने के लिए WhatsApp का यूज कर सकते हैं।
बता दें कि व्हाट्सऐप पर हर खास मौके के लिए अलग-अलग स्टिकर और GIF मौजूद होते हैं, तो फिर नया साल कैसे चूक सकता है। आज हम आपको WhatsApp पर New Year 2025 वाले स्टीकर भेजने की ट्रिक बताने जा रहे हैं, ताकि आप आसानी से सभी को Happy New Year की शुभकामनाएं दे सकें। आइए जानते हैं कि कैसे आप इन स्टिकर्स को डाउनलोड कर सकते हैं?

डाउनलोड करें Happy New Year स्टीकर्स
WhatsApp पर हैप्पी न्यू ईयर वाले स्टीकर डाउनलोड कर अपने फैमिली और फ्रेंड्स को भेज सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा। इसके लिए आपको Google Play Store की मदद लेनी होगी।
हर साल इंस्टिंट मैसेजिंग ऐप अपने यूजर्स के लिए नए साल के इस खास अवसर पर नए स्टीकर्स लेकर आता है, जो कि यूजर्स को बहुत पसंद भी आते हैं। इनमें आपको हर तरह के स्टीकर्स मिल जाएंगे। इन स्टीकर्स को डाउनलोड करने के लिए इस स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टिकर्स डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें स्टेप्स
- सबसे पहले Google Play Store पर जाएं।
- यहां पर प्ले स्टोर से स्टिकर पैक डाउनलोड करें।
- इन्हें आप अपने WhatsApp के स्टीकर मैन्यू में एड कर सकते हैं।
- स्टीकर मैन्यू में एड करने के लिए प्लस आइकन पर क्लिक करें।
ऐसा करते ही WhatsApp के स्टीकर मैन्यू नए स्टीकर एड हो जाएंगे। इनका स्टीकर का यूज कर आप अपनों को New Year की शुभकामनाएं दे सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








