PC या लैपटॉप पर WhatsApp Web कैसे डाउनलोड और इस्तेमाल करें
WhatsApp Web Tips: व्हाट्सएप वेब सबसे उपयोगी फीचर्स में से एक है जिसे फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने जारी किया है। हालांकि व्हाट्सएप मल्टी-डिवाइस सपोर्ट सहित कई अन्य नए फीचर भी जल्द ही रोल आउट करने जा रहा है। यहाँ हम आपको यह बताएँगे कि आप अपने लैपटॉप पर WhatsApp के सॉफ्टवेयर को कैसे डाउनलोड कर सकते है या WhatsApp Web को कैसे चला सकते हैं।

PC या लैपटॉप पर WhatsApp Web कैसे डाउनलोड करें
आप अपने पीसी या लैपटॉप के लिए व्हाट्सएप वेब भी डाउनलोड कर सकते हैं। कैसे करना होगा, उसके लिए हमने नीचे पूरा प्रोसेस बताया है:
स्टेप 1: सबसे पहले अपने पीसी या लैपटॉप पर वह ब्राउज़र ओपन करें जहां आप WhatsApp को डाउनलोड करना चाहते हैं।
स्टेप 2: इसके बाद अपने ब्राउज़र WhatsApp Web download को सर्च करें। आप इस लिंक पर भी क्लिक कर जा सकते हैं।
स्टेप 3: वर्तमान में, व्हाट्सएप वेब Windows और macOS के लिए डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। इसके बाद आपको जो आपका सिस्टम है उसके आधार पर डाउनलोड के बटन पर क्लिक कर दें।
स्टेप 4: डाउनलोड हो जाने के बाद, अपने पीसी के Download में EXE फ़ाइल पर क्लिक करें और सेटअप पूरा करने के लिए स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 5: इसके बाद, आपको सेटअप को पूरा करने के लिए अपने फ़ोन के अकाउंट को कनेक्ट करने के लिए अपने पीसी पर WhatsApp Web ऐप पर QR Code को स्कैन करना होगा।
बिना ऐप डाउनलोड किए WhatsApp Web कैसे उपयोग करें?
यदि आप चाहते है कि आपको अपने पीसी या लैपटॉप पर सॉफ्टवेयर भी डाउनलोड नहीं करना है लेकिन व्हाट्सएप चलाना है, तो WhatsApp Web सबसे बेस्ट आइडिया है। इसके लिए नीचे कुछ सरल से स्टेप्स बताए है उसको फॉलो करके आप बिना ऐप डाउनलोड किए व्हाट्सएप चला पाएंगे।
स्टेप 1: इसके लिए आपको सबसे पहले लैपटॉप या पीसी पर https://web.whatsapp.com/ जाना होगा।
स्टेप 2: अब आपको सामने एक QR Code देखने को मिलेगा।
स्टेप 3: फिर मोबाइल में अपने WhatsApp को ओपन करना है और बाद में Linked Device के ऑप्शन पर टैप करना है।
स्टेप 4: यहाँ आप QR Code को स्कैन करके अपने लैपटॉप में WhatsApp Web का बिना सॉफ्टवेयर को डाउनलोड के इस्तेमाल कर सकते हैं।
हालांकि लैपटॉप या पीसी में व्हाट्सएप का उपयोग करने के लिए अभी मोबाइल में डेटा ऑन रहना भी जरूरी है। लेकिन फेसबुक की स्वामित्व वाली इंसटेंट मैसेजिंग मल्टी डिवाइस पर काम कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications







