पुराना और Blur फोटो है, तो अब ऐसे कर सकते है High Quality में डाउनलोड
टेक्नोलॉजी की दुनिया में आज काफी कुछ करना संभव हो गया है। आजकल ऐसे-ऐसे ऑनलाइन फीचर्स हैं जिससे हम पुराने फोटो को एकदम नए फोटो जैसा बना सकते हैं यानी अगर कोई धुंधला (blur) फोटो है तो उसको भी हम अच्छी क्वालिटी में डाउनलोड कर सकते हैं। तो आज हम आपको ऐसा ही एक ऐप बताएंगे जो आपके लिए काफी बेहतरीन रहने वाला है और आप भी इसका इस्तेमाल अवश्य करना चाहेंगे, तो आइए डालते हैं एक नजर इस पर।

किसी भी ब्लर फोटो को अच्छी क्वालिटी में कैसे डाउनलोड करें
आजकल इंटरनेट की दुनिया में कई सारे सॉफ्टवेयर, एप्स और वेबसाइट है जिसकी मदद से हम किसी पुराने फोटो यानी ब्लर फोटो को अच्छी क्वालिटी में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आज हम आपको एक उदाहरण बताएंगे जिसकी मदद से आप भी अपने पुराने फोटो को अच्छी क्वालिटी में डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1 - सबसे पहले आप गूगल प्ले स्टोर पर जाइए और वहां पर Remini सर्च कीजिए।
स्टेप 2 - Remini एक बेहतरीन ऐप है जिसे लगभग 50 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है और एक अच्छा एप्लीकेशन है। हालांकि इसमें थर्ड पार्टी ऐड दिखाई देते हैं लेकिन अगर आप पैड वर्जन चुनते हैं तो बिना ऐड के भी आप इस ऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे।
स्टेप 3 - एक बार Remini के ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको लॉग इन करना होगा।
स्टेप 4 - लॉग इन करने के बाद अगर आप किसी फोटो को क्लियर क्वालिटी में डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको एक फोटो चुनना होगा, इसके लिए आपको Enhance पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 5 - Enhance पर क्लिक करने के बाद आप जिस फोटो को अच्छी क्वालिटी में करना चाहते हैं उसको चुन लीजिए।
स्टेप 6 - जब एक बार आप फोटो को सेलेक्ट कर लेते हैं तो उसको अच्छी क्वालिटी में करने के लिए आपको ऐप पर एड देखना पड़ेगा तो राइट पर क्लिक कर दें।
स्टेप 7 - एक बार वीडियो एड के देखने के बाद आपका फोटो अच्छी क्वालिटी में देखने को मिलेगा। यहाँ पर अब आप उसको डाउनलोड भी करेंगे।
इस प्रकार अब अप Remini फोटो Enhancer ऐप के माध्यम से अपने पुराने जो फोटो ब्लर क्वालिटी में है उनको अच्छी क्वालिटी में डाउनलोड कर सकते हैं, और सबसे अच्छी बात यह है कि ये बिलकुल फ्री है।


Click it and Unblock the Notifications







