Home
How to

व्हाट्सएप के माध्यम COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे करें

कोरोनावायरस की तीसरी लहर जल्द ही दस्तक दे सकती है और ऐसा रिपोर्ट्स में सुनने को मिल रहा है। इस कारण जितना हो सके सभी को कोविड-19 की वैक्सीन लगवानी चाहिए। अभी 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोविड-19 का टीका लग रहा है और दोनों डोज़ लगने के बाद एक सर्टिफिकेट भी मिलता है, जो कि बहुत काम का होता है। यदि विदेश की यात्रा करते है, तो COVID-19 Vaccine का यह सर्टिफिकेट दिखाना जरूरी है।

व्हाट्सएप के माध्यम COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे करें

इसी बीच अब वैक्सीन लगवा चुके लोग इस सर्टिफिकेट को WhatsApp के माध्यम से भी अपने सर्टिफिकेट को डाउनलोड कर सकते हैं। हालाँकि आपको इसका प्रोसेस जानना होगा कि कैसे हम इंसटेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप से COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते है।

तो इस आर्टिकल में हमने यही बताया है कि आप WhatsApp के माध्यम से कैसे कोविड-19 के टीका लगने के बाद उसका प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते है, ताकि भविष्य में कभी यात्रा करनी पड़े तो उसका इस्तेमाल किया जा सके।

व्हाट्सएप के माध्यम COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे करें

स्टेप 1: सबसे पहले तो आपको MyGov Corona Helpdesk के WhatsApp नंबर को अपने स्मार्टफोन में सेव कर देना है जो इस प्रकार है +91 9013151515

स्टेप 2: अब इसके बाद आपको अपने फोन में WhatsApp को ओपन करें।

स्टेप 3: फिर चैट सूची में MyGov Corona Helpdesk कांटेक्ट को सर्च करें खोजें।

स्टेप 4: अब उस चैट को ओप्न कर दें।

स्टेप 5: वहाँ चैट करने के लिए आपको दिए गए स्थान पर Download certificate टाइप करना होगा।

स्टेप 6: इसके बाद व्हाट्सएप चैटबॉट आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर छह अंकों का OTP भेजेगा।

स्टेप 7: अब आपको वो OTP दर्ज करें।

स्टेप 8: इसके बाद चैटबॉट आपका COVID-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र व्हाट्सएप पर भेज देगा और आप COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड को डाउनलोड कर पाएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
The third wave of coronavirus may knock soon and this is being heard in the reports. For this reason, everyone should get the COVID-19 vaccine as much as possible.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X