कहीं जाने की जरूरत नहीं जब ऑनलाइन डाउनलोड हो जाता है Voter ID Card?
डिजिटल इंडिया के इस दौर अब जरूरी डाक्यूमेंट और आईडीप्रूफ जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी के लिए सरकारी दफतर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, चुनाव का मौसम चल रहा है अगर आपने अभी तक अपना वोटर आईडी कार्ड नहीं बनवाया है तो घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं और कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। चलिए सबसे पहले जानते हैं कैसे ऑनलाइन वोटर आईडी का रजिस्ट्रेशन करते हैं।
वोटर आईडी कार्ड एप्लाई या फिर डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको NVSP पोर्टल में जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा, रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दी गई स्टेप्स फॉलो करें।

1: सबसे पहले नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल (https://voters.eci.gov.in/) ओपेन करें
2: इसके बाद 'Sign-Up’ ऑप्शन पर क्लिक करें
3: अब यहां पर मोबाइल नंबर, अपना ई-मेल, और कैप्चा कोर्ड भर कर 'Continue’ पर क्लिक करें
4: अब सबसे पहले अपना पहला और आखिरी नाम भरे इसके बाद पासवर्ड सेट करें और 'Request OTP’ पर क्लिक करें
5: अब अपने फोन और ई-मेल आईडी में आए हुए OTP को भरकर 'Verify’ ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
6: वैरिफिकेशन पूरा हो जाने पर आप अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड की मदद से NVSP की साइट में लॉगइन कर सकते हैं।
अब आपका रजिस्ट्रैशन पूरा हो चुका है, चलिए अब देखते है किस तरह से डिजिटल वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन देते हैं।
1: सबसे पहले नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल यानी (NVSP) की वेबसाइट पर जाए और लॉगइन करें।
2: इसके बाद अपना एकाउंट एक्सेस करने के लिए स्क्रीन पर पूछी गई जानकारी भरें।
3: साइट में लॉगइन करने के बाद 'न्यू रजिस्ट्रेशन फॉर जनरल इलेक्टर’ टैब पर क्लिक करें और 'फार्म 6’ भरे
4: फार्म 6 भरने के बाद नए वोटर के लिए एप्लीकेशन फार्म आपके सामने खुलकर आ जाएगा, उसे ध्यानपुर्वक भरें।
5: सारी जानकारी भरने के बाद एक बार अच्छी तरह पढ़ लें फिर 'प्रिव्यू’ पर जाकर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें
चलिए अब जानते हैं वोटर आईडी कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें?
1: NVSP वेबसाइट में जाएं और लॉगइन करें।
2: इसके बाद 'E-EPIC डाउनलोड’ टैब पर क्लिक करें।
3: अब 'EPIC नंबर या फिर फार्म रिफ्रेंस नंबर ऑप्शन में से कोई भी एक सलेक्ट कर लें।
4: इसके बाद EPIC नंबर या फिर फार्म रिफ्रेंस नंबर भरे जो आपको वोटर आईडी का फार्म सबमिट करते समय मिला होगा।
5: अब अपना स्टेट यानी राज्य चुनें और सर्च पर क्लिक कर दें
6: इसके बाद आपके सामने वोट आईडी की डिटेल खुलकर सामने आ जाएंगे, इसके बाद डिजिटल कॉपी डाउनलोड करने के लिए ओटीपी भेजने के ऑप्शन पर क्लिक करें।
7: अब रजिस्टर मोबाइल नंबर पर आए हुए ओटीपी को भरने के बाद वैरिफाई करे, वैरीफिकेशन के बाद डाउनलोड e-EPIC पर जाकर कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications