Voter ID कार्ड में EPIC नंबर कैसे करें डाउनलोड, जाने यहां
EPIC नंबर, यह एक 10-अंकीय नंबर हर व्यक्ति के मतदाता कार्ड पर मौजूद होता है, भारतीय चुनावों के दौरान यह पहचान के लिए एक महत्वपूर्ण साधन के रूप में कार्य करता है। चुनाव में भाग लेने के लिए मतदाता पहचान पत्र का होना जरूरी होता है, सभी मतदाता कार्ड में एक यूनिक ईपीआईसी नंबर होता है जिससे सरकार को मतदाताओं की व्यक्तित्व पहचान करने में सुविधा मिलती है। यह लेख ईपीआईसी कार्ड का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रोवाइट करता है और किसी के ईपीआईसी नंबर को सर्च करने के लिए सरल दिशानिर्देश प्रदान करता है, साथ ही इस विशिष्ट पहचानकर्ता का यूज करके मतदाता पहचान पत्र डाउनलोड करने के निर्देश भी देता है।

मतदाता पहचान पत्र पर EPIC नंबर क्या है?
EPIC मतदाता पहचान पत्र की विशेष पहचान संख्या की तरह कार्य करता है। यह कार्ड, जो भारत के चुनाव आयोग द्वारा जारी किया जाता है, 18 साल और उससे ज्यादा उम्र के सभी भारतीय नागरिकों के लिए पहचान के एक जरूरी तरीके से कार्य करता है। यह कार्ड और यूनिक नंबर न केवल यूजर्स को उनकी पहचान की पुष्टि करने में मदद करता है बल्कि सभी पात्र व्यक्तियों को नगरपालिका, राज्य और राष्ट्रीय चुनावों में मतदान करने की अनुमति भी देता है। ईपीआईसी नंबर प्राप्त करने से आपको नागरिक भागीदारी के इस महत्वपूर्ण पहलू तक पहुंच मिलती है, और यह कई अन्य पहचान प्रक्रियाओं में काम आता है।
आप अपना ईपीआईसी नंबर कैसे पा सकते हैं?
अपना ईपीआईसी नंबर ढूंढना सबसे आसान है। नीचे दिए गए स्टेप के साथ आप इसे आसानी से पा सकते हैं।
1 - सबसे पहले, यूजर्स को राष्ट्रीय मतदाता सर्विस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा ।
2 - फिर, अगले स्टेप में यूजर्स को अपना डिटेल जैसे अपना नाम, जन्म तिथि, पिता या पति का नाम, लिंग और राज्य भरना होगा।
3 - यह कंफर्म करें कि जो कैप्चा कोड दर्ज किया गया है वह सटीक है, और लास्ट में 'सर्च' बटन दबाएं।
अगर यूजर्स द्वारा दर्ज किया गया डेटा रिकॉर्ड से मेल खाता है, तो उसका ईपीआईसी नंबर स्क्रीन के नीचे दिखाया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications