PC और Laptop पर फेसबुक रील्स ऑनलाइन कैसे करें डाउनलोड, जाने यहां

Facebook ने अपने प्लेटफॉर्म पर रील्स या शॉर्ट वीडियोज फीचर भी रोल आउट किया है। यूजर्स Facebook Reels को ऐप के साथ-साथ डेस्कटॉप वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। यह इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब शॉर्ट्स के जैसा है। हालांकि, रील्स के लिए एक डेडिकेटेड सेक्शन वाले फेसबुक ऐप से अलग है, यूजर्स को फेसबुक डेस्कटॉप वर्जन पर रील्स वीडियो को सर्च करने की जरुरत है। बहुत सारे थर्ड-पार्टी डाउनलोडर वेबसाइट हैं जो आपको फेसबुक रीलों को आसानी से डाउनलोड करने का परर्मिशन देता हैं। उस साइट में से एक fbdown.net है। डाउनलोडर वेबसाइट एक सरल यूजर इंटरफेस प्रोवाइट करता है और यूजर्स को एसडी और एचडी क्वालिटी में वीडियो डाउनलोड करने का परर्मिशन देता है। यहां बताया गया है कि आप fbdown.net वेबसाइट का यूज करके फेसबुक रीलों को कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।
1 - सबसे पहले अपने स्मार्टफोन या डेस्कटॉप पर फेसबुक ऐप खोलें।
2 - उस फेसबुक रील पर जाएं जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं। आप नीचे दिए गए तीन डॉट पर टैप करके और कॉपी लिंक ऑप्शन पर टैप करके वीडियो के लिंक को अपने स्मार्टफोन पर कॉपी कर सकते हैं।
3 - अब fdown.net वेबसाइट या किसी भी फेसबुक वीडियो डाउनलोडर वेबसाइट या ऐप पर जाएं और URL बॉक्स में लिंक पेस्ट करें। डाउनलोड पर क्लिक करें।
4 - वेबसाइट आपको वीडियो दिखाएगी और आपसे एसडी या एचडी क्वालिटी में फेसबुक रील डाउनलोड करने के लिए कहेगी।
5 - वीडियो को अपने स्मार्टफोन या डेस्कटॉप पर सेव करने के लिए डाउनलोड पर क्लिक करें।

PC और Laptop पर फेसबुक वीडियो कैसे डाउनलोड करें
ऊपर बताए गए स्टेप से यूजर पीसी पर फेसबुक से वीडियो डाउनलोड करने के लिए भी किया जा सकता है । लेकिन कई तरह के ब्राउज़र एक्सटेंशन भी हैं जिनका यूज इन वीडियो को डाउनलोड करने के लिए किया जा सकता है। हम फिर भी फॉलोइंग मेथड से जाने की सलाह देंगे। आप इसे Windows और Mac दोनों कंप्यूटरों के लिए यूज कर सकते हैं।
1 - ब्राउजर टैब पर फेसबुक खोलें और वह वीडियो ढूंढें जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं।
2 - एक अलग टैब पर fdown.net वेबसाइट खोलें ।
3 - आपके Facebook पर खोले गए वीडियो के URL को ब्राउज़र के एड्रेस बार से कॉपी करें।
4 - लिंक को fbdown.net पर दी गई जगह में पेस्ट करें और डाउनलोड पर क्लिक करें।
5 - आप यहां भी सेलेक्ट कर सकते हैं कि आप किस क्वालिटी का वीडियो चाहते हैं।
6 - वीडियो पर राइट क्लिक करें और सेलेक्ट करें कि आप इसे अपने कंप्यूटर पर कहां रखना चाहते हैं।
Desktop के लिए ऐप का यूज करके फेसबुक वीडियो कैसे डाउनलोड करें
जबकि हम फोन पर फेसबुक वीडियो डाउनलोड करने के लिए ऐप्स की सिफारिश नहीं करेंगे, कुछ ऐसे हैं जिनका यूज आप डेस्कटॉप पीसी पर, विंडोज और मैक दोनों कंप्यूटरों पर कर सकते हैं।
1 - अपने डेस्कटॉप ब्राउज़र पर 4Kdownload.com खोलें । यह आपको 4K वीडियो डाउनलोडर पर ले जाएगा, जिसे आपके पीसी पर इंस्टॉल किया जा सकता है।
2 - वेब ब्राउज़र के जरिए से फेसबुक पर कोई भी वीडियो खोलें और एड्रेस बार से लिंक कॉपी करें।
3 - 4K वीडियो डाउनलोडर ऐप खोलें और लिंक को अंदर पेस्ट करें। ज्यादातर समय ऐप कंप्यूटर के क्लिपबोर्ड से ऑटोमैटिक तरिके से लिंक ढूंढ लेगा।
4 - आप डाउनलोड करने के लिए कौन सी वीडियो क्वालिटी चुन सकते हैं और फिर डाउनलोड पर क्लिक कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








