मोबाइल और लैपटॉप पर Instagram Reels को ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें, जाने सभी स्टेप यहां

अक्सर हम Instagram Reel देखते हैं और वीडियो पसंद आने के बाद उसे डाउनलोड भी करना चाहते हैं, लेकिन हमें इसके बारे में जानकारी नहीं होता है। वहीं अभी तक एक क्लिक के साथ रील वीडियो डाउनलोड करने का कोई आधिकारिक तरीका नहीं दिया गया है, लेकिन ऐसे कई वर्कअराउंड हैं जिन्हें आप आजमा सकते हैं, जिसमें इंस्टाग्राम ऐप पर "स्टोरीज सेव" किया जा सकता है। ये वर्कअराउंड आपको अपने एंड्रॉइड मोबाइल फोन, आईफोन, या पीसी,लैपटॉप पर लगभग किसी भी इंस्टाग्राम रील को डाउनलोड करने की परमिशन देते है, ताकि आप इसे इंटरनेट कनेक्शन के बिना कहीं भी देख सकें। आप रील को उन लोगों को भी भेज सकते हैं जो Instagram पर नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं कि अपने डिवाइस पर इंस्टाग्राम रील्स को कैसे डाउनलोड करें।
इंस्टाग्राम रील्स होता क्या है?
रील्स एक इंस्टाग्राम फीचर है जो यूजर्स द्वारा डब किए गए डायलॉग्स और गानों के साथ टिकटॉक जैसे शॉर्ट वीडियो बनाने की सुविधा देता है। वीडियो आपकी टाइमलाइन पर दिखाई देते हैं और इंस्टाग्राम स्टोरीज की तरह 24 घंटों के बाद गायब नहीं होते हैं। इंस्टाग्राम ने हाल ही में रील्स सपोर्ट को 30 सेकेंड से बढ़ाकर 60 सेकेंड कर दिया है। यह यूजर्स को यूनिक और मजेदार वीडियो बनाने के लिए म्यूजिक, एआर प्रभाव, टाइमर, उलटी गिनती और वीडियो स्पीड जोड़ने की भी अनुमति देता है ।

Instagram Reels, रेगुलर वीडियो और फोटो को केवल ऑनलाइन देखा जा सकता है। हालाँकि, आप कुछ डिवाइस का यूज करके, इसे अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप पर इंस्टाग्राम रील्स वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं।
बिना थर्ड पार्टी ऐप और वेबसाइट के अपने फोन पर इंस्टाग्राम रील्स को कैसे सेव करें?
आपको अपने Android मोबाइल फोन और iPhone पर Instagram Reels वीडियो को सेव करने के लिए किसी थर्ड पार्टी ऐप की जरुरत नहीं है। यहां Instagram ऐप का यूज करके अपने डिवाइस पर रील्स वीडियो डाउनलोड और सेव करने के कुछ तरीके दिए गए हैं।
इन स्टेप से आप अपने Android और iOS स्मार्टफोन पर Instagram Reels डाउनलोड कर सकते हैं।
1 - सबसे पहले उस रील पर जाएं जिसे आप सेव करना चाहते हैं।
2 - अब मेनू खोलने के लिए लेफ्ट तरफ दिए गए 'शेयर' आइकन पर टैप करें।
3 - नीचे से, 'Add to story' ऑप्शन चुनें।
4 - अब रील को story के लेआउट के अंदर फिट करने के लिए समायोजित करें
5 - एक बार हो जाने के बाद, ऊपरी राइट कोने पर दिए गए 'तीन-डॉट' बटन पर टैप करें।
6 - 'Save' बटन दबाएं और रील आपके फोन के स्टोरेज में सेव हो जाएगी।
अब, आप रील को अपने डिवाइस के फोटो,गैलरी ऐप से एक्सेस कर सकते हैं, इसे इंटरनेट के बिना कभी भी देख सकते हैं, और यहां तक कि इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ थर्ड पार्टी के ऐप या वेबसाइट के जरिए से शेयर कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







