Home
How to

डेस्कटॉप पर Instagram वीडियो डाउनलोड करना चाहते हैं, तो फॉलो करें ये आसान से स्टेप्स

फेसबुक के स्वामित्व वाला Instagram टॉप सोशल मीडिया ऐप में से एक है। चीन के पॉपुलर ऐप टिक टोक के बैन के बाद इंस्टाग्राम ने अपने प्लेटफॉर्म पर शॉर्ट वीडियो का एक नया फीचर लॉन्च किया गया था और उसके बाद से ही यूजर्स इस ऐप का काफी इस्तेमाल कर रहे हैं। इस पॉपुलर प्लेटफॉर्म Instagram पर हम IGTV के अलावा शॉर्ट वीडियो और फोटो तथा कहानियां पोस्ट कर सकते हैं।

डेस्कटॉप पर Instagram वीडियो डाउनलोड करना चाहते हैं, तो फॉलो करें ये आसान से स्टेप्स

लेकिन अब सवाल यह उठता है कि इंस्टाग्राम से वीडियो कैसे डाउनलोड करें। इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर कई सारे थर्ड पार्टी ऐप भी मिल जाएँगे जिनको डाउनलोड करना होगा क्योंकि Instagram ने अपने ऐप में वीडियो डाउनलोड करने के लिए कोई फीचर अभी तक तो जोड़ा नहीं है।

डेस्कटॉप पर Instagram वीडियो कैसे डाउनलोड करें

आप अपने डेस्कटॉप पर थर्ड पार्टी वेबसाइट के माध्यम से Instagram वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं। प्लेटफॉर्म से वीडियो डाउनलोड करने के लिए आपको इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा। जिन वेबसाइटों का उपयोग किया जा सकता है उनमें से एक savefrom.net है।

डेस्कटॉप पर Instagram वीडियो को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

स्टेप 1: सबसे पहले आपको अपने ब्राउज़र पर savefrom.net टाइप करना होगा।

स्टेप 2: सर्च में दिखाई देने वाले savefrom.net लिंक पर क्लिक कर दें।

स्टेप 3: अब इसके बाद डेस्कटॉप पर आपको अपना इंस्टाग्राम अकाउंट को ओपन करना होगा।

स्टेप 4: उस वीडियो के लिंक को कॉपी करें जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं

स्टेप 5: इसके बाद आपको savefrom.net पर दिए गए बॉक्स में वीडियो का URL पेस्ट करना होगा।

स्टेप 6: अब यहाँ पर आपको वीडियो के डाउनलोड करने का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 7: इस तरह आपका वीडियो अब डेस्कटॉप पर डाउनलोड हो जाएगा।

Google Play Store पर ऐसे कई ऐप उपलब्ध हैं जिनकी मदद से आप वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं। इनमें से एक ऐप इंस्टाग्राम के लिए वीडियो डाउनलोडर है, जिसके जरिए आप आसानी से किसी वीडियो को सेव कर सकते हैं।

फोन पर इंस्टाग्राम वीडियो कैसे डाउनलोड करें

यदि आप मोबाइल में किसी इंस्टाग्राम वीडियो को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो हमने नीचे कुछ आसान से स्टेप्स बताए है जिसको फॉलो करके डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 1: इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर ऐप को ओपन करना होगा।

स्टेप 2: अब यहाँ पर 'Video Downloader for Instagram' ऐप को सर्च करना होगा और उसको डाउनलोड कर दें।

स्टेप 3: इसके बाद फिर आपको इंस्टाग्राम ऐप को ओपन करना होगा और उस वीडियो पर जाएं जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं।

स्टेप 4: स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने में तीन डॉट्स पर क्लिक करें।

स्टेप 5: अब कॉपी लिंक पर टैप करके वीडियो की लिंक को कॉपी कर दें।

स्टेप 6: ऐसा करने के बाद अब इंस्टाग्राम के लिए वीडियो डाउनलोडर ऐप को ओपन करें।

स्टेप 7: ऐप अब आपके द्वारा कॉपी किए गए लिंक को अपने आप पेस्ट कर देगा।

स्टेप 8: इसके बाद आपका Instagram वीडियो डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।

इस प्रकार आपके मोबाइल फोन में आपके द्वारा दी गयी लिंक वाला वीडियो डाउनलोड हो जाएगा और आप बिना इन्टरनेट के भी उस वीडियो को देख सकेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
How To Download Instagram Videos On Desktop, Follow These Steps
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X