Paytm First Games ऐप को कैसे डाउनलोड करें
Paytm First Games App, 60 मिलियन रजिस्टर्ड यूज़र्स के साथ इंडिया की एक लीडिंग गेमिंग ऐप है। ऐप पर 300 से ज़्यादा पॉपुलर गेम्स मौजूद है जिनमें Rummy, Ludo, Teen Patti, Bubble Shooter, Fantasy Cricket जैसे कई गेम्स शामिल हैं। कंपनी ने Paytm First Games App के लिए कई इंटरनेशनल गेमिंग जॉयंट्स के साथ भी पार्टनरशिप की है। जैसे Garena और ESPL आदि। जिसके चलते इंडिया में कई ग्लोबली पॉपलुर ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट्स का आयोजन किया जाएगा।

एंड्रॉयड फोन में Paytm First Games App को कैसे डाउनलोड करें-
1) सबसे पहले, www.paytmfirmgames.com वेबसाइट पर लॉग-ऑन करें।
2) अब यहां अपना मोबाइल नंबर एंटर करें और "Get app link SMS" पर क्लिक करें। ताकि आपके लिंक किए गए नंबर पर टेक्स्ट मैसेज आ सकें।
3) जैसे ही आप इस पर क्लिक करें आपको एक SMS रिसीव होगा। जिसमें आपको लिंक दिया गया होगा। इस लिंक पर क्लिक करके आप पेटीएम फर्स्ट गेम्स ऐप को डाउनलोड कर सकेंगे।
QR कोड भी स्कैन करें
इसके अलावा, वैकल्पिक तौर पर आप Paytm First Games app की वेबसाइट पर जाकर QR कोड भी स्कैन कर सकते हैं। जिससे आप ऐप को डाउनलोड कर पाएंगे। ध्यान रहें कि अगर आप अपने पीसी पर पेटीएम फर्स्ट गेम्स ऐप को इंस्टॉल करना चाहते हैं तो आप BlueStacks ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। ये ऐप आपको गेमिंग ऐप का एक्सेस देने में मदद करेगी।
Paytm First Games पर अकाउंट कैसे क्रिएट करें
1) गेमिंग ऐप को डाउनलोड करने के बाद आप नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से अपना अकाउंट क्रिएट कर सकते हैं।
2) अगर आप पहले से ही एक पेटीएम यूज़र है तो अपने पेटीएम पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को एंटर करें। इससे आपका अकाउंट लॉग-इन हो जाएगा।
3) अगर ऐसा नहीं है तो, आपको यहां एक साइन-अप का ऑप्शन भी दिया जाएगा। जिसपर क्लिक करके आपको पूछी गई डिटेल्स भरनी होंगी।
4) अकाउंट क्रिएट करने के बाद आप पेटीएम फर्स्ट गेम्स ऐप पर अपने पसंदीदा गेम्स खेल सकते हैं। साथ ही आप इस रिवॉर्ड्स भी जीत सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








