Android स्मार्टफोन में Twitter वीडियो को डाउनलोड कैसे करें
आज के सोशल मीडिया के युग में, हम ऐसे वीडियो और फोटो देखते हैं जो हमारा ध्यान आकर्षित करते हैं और यदि हम उन्हें एक से अधिक बार एक्सेस करना चाहते हैं, तो हमें उसको डाउनलोड करना पड़ता है। साथ ही आज जिस किसी भी व्यक्ति को वीडियो या फोटो अच्छा लगता है तो वो उसको डाउनलोड करना चाहते है और आगे लोगों को शेयर करना चाहते हैं।

ट्विटर (Twitter) यूजर्स अपने एंड्रॉइड के लिए Download Twitter Videos नामक ऐप को डाउनलोड करके ऑनलाइन वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आपको भी ट्विटर के वीडियो को डाउनलोड करना है तो हमने यहाँ पर नीचे पूरा प्रोसेस बताया हैं।
Android स्मार्टफोन में Twitter वीडियो को डाउनलोड कैसे करें
यदि आप भी एक एंड्रॉइड फोन का इस्तेमाल करते हैं, और ट्विटर से कोई वीडियो डाउनलोड करना चाहते हैं, तो हमने यहाँ नीचे पूरा प्रोसेस बताया है उसको फॉलो करके आप आसानी से Twitter Video को डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1 - सबसे पहले अपने एंड्रॉइड मोबाइल डिवाइस पर Download Twitter Videos ऐप को डाउनलोड करें।
स्टेप 2 - इसके बाद अपने फोन में Twitter के ऐप को ओपन करें।
स्टेप 3 - अब जिस ट्वीट की वीडियो आप डाउनलोड करना चाहते हैं, उस ट्वीट पर जाएं।
स्टेप 4 - इसके बाद 'Share' के ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 5 - यहाँ Tweet के लिंक को कॉपी करें।
स्टेप 6 - इसके बाद, अब आपको उस ऐप पर जाना है जिसको आपने डाउनलोड किया था। और वहाँ दिए गए स्थान में उस लिंक को पेस्ट करें जिसे आपने पहले ट्विटर से कॉपी किया था।
स्टेप 7 - यहाँ आपको स्क्रीन के निचले दाएं हिस्से में एक Download का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर टैप करें।
स्टेप 8 - अब यहाँ पर आप अपने अनुसार साइज को सेलेक्ट कर सकते हैं जिसमें आप डाउनलोड करना चाहते हैं और फिर डाउनलोड के बटन पर क्लिक करें। इस प्रकार वो वीडियो आपके फोन में डाउनलोड हो जाएगा।
इस तरह आपको जब भी कोई ट्विटर पर वीडियो पसंद आ जाये तो आप उसको इस ऐप की मदद से आसानी से डाउनलोड कर सकते है और फिर आगे किसी को भी भेज सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications