मोबाइल और डेस्कटॉप पर Twitter वीडियो को डाउनलोड कैसे करें, जानें प्रोसेस
यदि आप एक ट्विटर (Twitter) यूजर हैं, तो आपको प्लेटफॉर्म पर रोजाना हजारों वीडियो देखने को मिल सकते हैं, जिनमें से कुछ शेयर करने लायक होते हैं। इस कारण हमारा मन होता है कि उन वीडियो को अपने स्मार्टफोन में या लैपटॉप में डाउनलोड करें और बाद में उसको कहीं शेयर करें।

इसके लिए Twitter ने आधिकारिक तौर पर कोई फीचर नहीं दिया है लेकिन थर्ड पार्टी ऐप्स या वेबसाइट की मदद आप ट्विटर के वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए हमने नीचे स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस बताया है। तो आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से।
मोबाइल फोन में Twitter वीडियो को डाउनलोड कैसे करें
सबसे पहले, आपको अपने स्मार्टफोन में Twitter Video Downloader ऐप को डाउनलोड करना होगा। यह Google Play Store के साथ-साथ Apple App Store पर भी उपलब्ध है। एक बार इंस्टॉल हो जाने के बाद, इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
स्टेप 1. अपने स्मार्टफोन पर ट्विटर ऐप पर संबंधित Tweet को ओपन करें जिसमें वीडियो डाला हुआ है।
स्टेप 2. अब निचले बाएँ कोने में शेयर आइकन पर टैप करें और "Copy Link" को सेलेक्ट कर दें।
स्टेप 3. अब इसके बाद Twitter Video Downloader ऐप को ओपन करें और वहां पर कॉपी की गई लिंक को पेस्ट कर दें।
स्टेप 4. इसके बाद अब यहाँ "Download" के बटन पर क्लिक करके उसको अपने मोबाइल फोन पर डाउनलोड कर दें।
इसके बाद आप उस वीडियो को अपनी गैलरी या डाउनलोड फोल्डर में देख सकते हैं और उसको कहीं भी शेयर कर सकते हैं।
डेस्कटॉप पर ट्विटर वीडियो को डाउनलोड कैसे करें
अगर आप लैपटॉप पर ट्विटर के वीडियो को डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं। जी हाँ, इसके लिए आपको कुछ अलग स्टेप को फॉलो करना होगा।
स्टेप 1. सबसे पहले twittervideodownloader.com की वेबसाइट पर जाना होगा।
स्टेप 2. अब बाद में उस ट्वीट की लिंक को कॉपी कर दें जिसे आप डेस्कटॉप पर डाउनलोड करना चाहते हैं।
स्टेप 3. फिर यहाँ खाली बॉक्स में उस लिंक को पेस्ट कर दें।
स्टेप 4. अब लिंक के पेस्ट करने के बाद आपको Download का एक बटन दिखाई देगा उस पर क्लिक कर दें। आपका वीडियो डेस्कटॉप में डाउनलोड हो जाएगा। इस तरह आपका वीडियो आपके लैपटॉप में डाउनलोड हो जाएगा। जिसे आप कहीं भी शेयर कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








