Home
How to

बिना किसी ऐप के WhatsApp Status के फोटो-वीडियो डाउनलोड कैसे करें

WhatsApp पर केवल टेक्स्ट ही नहीं बल्कि हम फोटो, वीडियो भी भेज सकते है। इसके अलावा Status में हम वीडियो और फोटो तथा टेक्स्ट मैसेज भी डाल सकते है तो 24 घण्टों के लिए रहता है। आजकल व्हाट्सएप स्टेट्स बहुत लोकप्रिय है। यहाँ लोग बहुत वीडियो और फोटो डालते है, और आपके साथ भी कभी-कभी ऐसा होता होगा कि आपको उसको डाउनलोड करना चाहते है इसके लिए उन्हें भेजने को बोलते या किसी ऐप को डाउनलोड करते है फिर WhatsApp Status को डाउनलोड करते है। लेकिन ऐसा करने की कतई जरूरत नहीं है।

बिना किसी ऐप के WhatsApp Status के फोटो-वीडियो डाउनलोड कैसे करें

आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे है जिसकी मदद से आप किसी के स्टेट्स को अपने डिवाइस में डाउनलोड करके रख सकते हैं।

एंड्रॉइड मोबाइल फोन पर WhatsApp Status वीडियो और फोटो को कैसे डाउनलोड करें

- यदि आप किसी का व्हाट्सएप स्टेट्स डाउनलोड करना चाहते है तो सबसे पहले उस स्टेट्स को देखें जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं।

- इसके बाद अब आपको अपने मोबाइल के 'File Manager' ऐप खोलें। मैं शाओमी का मोबाइल यूज करता हूँ इस कारण फ़ाइल मैनेजर नाम है और आपके डिवाइस में कुछ अलग भी नाम हो सकता है अगर किसी अन्य कंपनी का फोन चला रहे है तो।

- इसके बाद आपको लेफ्ट साइट में तीन पट्टी दिखाई देगी वहाँ क्लिक करके Settings को ओपन करें।

- अब अगर Show Hidden Files का टॉगल ऑन है तो ठीक है अन्यथा ऑन कर दीजिये।

- अब, ऐप के होम पेज पर वापस जाएं और इंटरनल स्टोरेज चुनें, उसके बाद Folder में WhatsApp या WhatsApp Business चुनें, जो भी आप चलाते है।

- फिर आपको Media फोल्डर को ओपन करना होगा।

- मीडिया फोल्डर में Statuses का फोल्डर होगा उसको ओपन करना है।

- 'Statuses' फोल्डर के भीतर, आपको सभी व्हाट्सएप स्टेटस के वीडियो और फोटो दिखाई देंगे।

- वहाँ से आप उसको सेलेक्ट करके किसी अन्य फोल्डर में ले जा सकते है। फिर उसी वीडियो या फोटो को अपने Status में लगा सकते है।

 
Best Mobiles in India

English summary
How to download WhatsApp Status photo-video without any app.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X