"मास्क आधार कार्ड" क्या है और इसे कैसे डाउनलोड करें?
आधार कार्ड में 12 डिजिट का यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर लिखा रहता है, इसी नंबर के आधार आपका बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी का पता चलता है यानी देश में जिन लोगों का आधार कार्ड बना है उन सभी का आधार नंबर एक दूसरे से अलग रहता है। इसके अलावा UIDAI यानी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण आपको ये सहूलियत भी देता है जिसकी मदद से आप अपना ई आधार कार्ड, मास्क आधार कार्ड, एम आधार और आधार पीवीसी कार्ड भी बनवा सकते है। ये सभी आधार कार्ड ऑनलाइन या तो डाउनलोड किए जा सकते हैं या फिर ऑर्डर भी किए जा सकते हैं। इन सभी आधार कार्ड का काम एक जैसा होता है यानी कोई भी कार्ड किसी से कम या ज्यादा नहीं होता है।

मास्क आधार कार्ड क्या होता है?
मास्क आधार कार्ड बिल्कुल साधारण आधार कार्ड की तरह ही काम करता है, बस इनमें जो आधार नंबर लिखा होता है वो किसी को भी दिखता नही है यानी इसे हाइड कर दिया जाता है, मास्क आधार कार्ड में पहले के 8 अक्षर को की जगह 'XXXX-XXXX’ से लिख कर छुपा दिया जाता है सिर्फ आखिरी के 4 कैरेक्टर ही दिखते है, इसके अलावा ये बिल्कुल साधारण आधार कार्ड की तरह की काम करता है। यहां पर एक बात जान लीजिए मास्क आधार कार्ड टिकट बुकिंग या फिर ट्रैवलिंग के दौरान बिल्कुल वैसे ही प्रयोग कर सकते हैं जिस तरह से साधारण आधार कार्ड प्रयोग किया जाता है।
मास्क आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
1- इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर की मदद से UIDAI की साइट में जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा अगर आपका एकाउंट पहले से है तो एकाउंट में लॉगइन कर लीजिए।
2- इसके बाद 'मॉय आधार ’ पर जाकर डाउनलोड आधार के ऑप्शन पर जाना होगा।
3- अब यहां पर अपना आधार नंबर लिखे साथ में इनरोलमेंट आईडी या फिर वर्चुअल आईडी भरें।
4- इसके बाद 'I want a masked Aadhaar’ के ऑप्शन पर जाकर टिक मार्क लगा दें।
5- अब 'सेंड ओटीपी’ पर क्लिक करेंं।
अब ओटीपी को सबमिट कर दें और जो भी जानकारी पूछी जा रही है उसे भरे, इसके बाद एक ओर ओटीपी आपको कंफर्म करना होगा जिसके बाद एक छोटा सा सर्वे भरने का ऑप्शन आएगा और जिसे भरने के बाद आप अपना मास्क आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications




