YouTube Tips: चंद मिनटों में ऐसे डाउनलोड करें मोबाइल पर यूट्यूब वीडियो
यूट्यूब (YouTube) दुनिया के सबसे बड़े वीडियो प्लेटफॉर्म में से एक है। आप यूट्यूब को एक एप्लीकेशन के रूप में या सीधे ब्राउज़र में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ज्यादातर मोबाइल फोन में यूट्यूब प्री इंस्टॉल्ड मिलता है। जी हाँ, इसके लिए अलग से कोई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होती है।

YouTube में एक फीचर की कमी हमेशा खलती है और वह है वीडियो को डाउनलोड करना जो गैलरी में सेव हो। हालांकि डाउनलोड करने का फीचर दिया तो गया है जो सिर्फ यूट्यूब में ही ओपन होता है। कहने का मतलब यह है कि जो आप वीडियो यूट्यूब के अंदर डाउनलोड करेंगे वह कहीं पर भी शेयर नहीं कर सकते हैं।
लेकिन हमारे पास एक तरीका है जिसकी मदद से आप यूट्यूब (YouTube) के वीडियो अपने मनचाहे क्वालिटी में डाउनलोड कर सकते हैं। तो आइए आज हम बात करते हैं इसके बारे में और जानेंगे मोबाइल फोन में कैसे यूट्यूब वीडियो को डाउनलोड किया जा सकता है।
मोबाइल फोन में यूट्यूब वीडियो (YouTube Videos) को मनचाही क्वालिटी में डाउनलोड कैसे करें
हमने यहां पर en.ssyoutube.com वेबसाइट के जरिए यह दिखाया है कि आप कैसे किसी यूट्यूब वीडियो को अपनी मनचाही क्वालिटी में डाउनलोड कर सकते हैं, तो आइए स्टेप्स को फॉलो करके वीडियोज को डाउनलोड करने का तरीका जानते हैं:
स्टेप 1: सबसे पहले कोई ब्राउजर खोलें और फिर यह वेबसाइट en.ssyoutube.com पर जाएं।
स्टेप 2: अब वेबसाइट ओपन हो जाएगी और यहां पर लिंक पेस्ट करने का एक खाली ऑप्शन दिखाई देगा, तो आपको YouTube पर जाना है और उस वीडियो की लिंक को कॉपी करना है जिसका वीडियो आप डाउनलोड करना चाहते हैं।
स्टेप 3: यूट्यूब पर वीडियो की लिंक कॉपी करने के बाद अब उसको इस वेबसाइट पर खाली बॉक्स में पेस्ट करके साइड में दिए गए Download के बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अब आपके इस वीडियो का डाउनलोड करने के लिए अलग-अलग साइज नजर आएंगे। अगर वीडियो अच्छी क्वालिटी में अपलोड किया गया है तो यहां पर अलग-अलग साइज में वीडियो डाउनलोड करने का ऑप्शन दिखाई देगा।
स्टेप 5: जिस क्वालिटी में आपको वीडियो को डाउनलोड करना है उसके पास Download के ऑप्शन पर क्लिक करें।
इस प्रकार आपका वह YouTube वाला वीडियो डाउनलोड हो जाएगा जो गैलेरी में सेव होता है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आप वीडियो को यूट्यूब ऐप पर डाउनलोड करें तो उसका तरीका भी बहुत आसान है।
YouTube मोबाइल ऐप में वीडियो कैसे डाउनलोड करें
इसके लिए आपको यूट्यूब पर जाना है और उस वीडियो को सर्च करना है जिसको आप गैलरी नहीं बल्कि सिर्फ यूट्यूब ऐप (YouTube App) पर ही डाउनलोड करना चाहते हैं। अब उस वीडियो को ओपन करें और नीचे Download के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
अब यह दिखाएगा कि आपको किस क्वालिटी में वीडियो को डाउनलोड करना है तो कोई भी एक क्वालिटी को सेलेक्ट करके वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







