1000 फॉलोअर्स पर कितना पैसा देता है Facebook, क्या आप भी कर सकते हैं कमाई
Earn Money From Facebook: Facebook पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। कुछ लोग इसका इस्तेमाल फोटो-वीडियो शेयर करने के लिए करते हैं, तो कुछ लोग इससे हर महीने लाखों की कमाई कर रहे हैं। डिजिटल दौर में फेसबुक सिर्फ एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है, बल्कि कमाई का एक बड़ा जरिया बन गया है।
ऐसे में अगर आपके दिमाग में भी यहां से कमाई करने का ख्याल है, तो ऐसा किया जा सकता है। हम यहां बताएंगे कि फेसबुक से कमाई करने के तरीके क्या हैं? और 1000 फॉलोअर्स पर फेसबुक कितना पैसा देता है।

क्या Facebook 1000 फॉलोअर्स पर पैसे देता है?
Facebook 1000 फॉलोअर्स पर पैसे नहीं देता है, बल्कि इसके लिए आपको कुछ एलिजिबिलिटी क्राइटरेया पूरे करने होते हैं।
- आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए।
- फेसबुक पेज एक्टिव और ओरिजिनल कंटेंट के साथ होना चाहिए।
- फेसबुक की मोनेटाइजेशन पॉलिसी (Meta Partner Monetization Policy) का पालन करना जरूरी है।
कैसे करते हैं कमाई
In-Stream Ads
अगर आपके वीडियो 1 मिनट से लंबे हैं और पिछले 60 दिनों में आपके पेज पर कुल 600,000 मिनट की वॉच टाइम है (और 5 या उससे ज्यादा एक्टिव वीडियो हैं), तो आप In-Stream Ads के जरिए कमाई शुरू कर सकते हैं। लेकिन सिर्फ 1000 फॉलोअर्स होने से यह फीचर एक्टिव नहीं होता।
Reels Bonus Program
मेटा कई क्रिएटर्स को Reels बनाने पर बोनस देता है, जो फॉलोअर्स, व्यूज और इंगेजमेंट से तय होता है। अगर आप लगातार Reels पोस्ट करते हैं और आपकी Reels वायरल होती हैं, तो Meta आपको इनवाइट कर सकता है।
Fan Subscriptions
जब आपके पास 10,000 फॉलोअर्स या पिछले 60 दिनों में 250 रिटर्निंग व्यूअर्स होते हैं, तो आप फैन सब्सक्रिप्शन ऑन कर सकते हैं। इससे फॉलोअर्स आपको हर महीने पैसा देकर सपोर्ट कर सकते हैं।
Brand Collaborations और Affiliate Marketing
अगर आपके फॉलोअर्स एंगेज हैं और आपकी पहुंच अच्छी है, तो ब्रांड्स आपके साथ कोलैब करना चाहेंगे। आप उनके प्रोडक्ट्स का प्रमोशन करके पैसा कमा सकते हैं।
क्या आप भी कर सकते हैं कमाई?
हां, बिल्कुल! अगर आप नियमित रूप से अच्छा कंटेंट बनाते हैं, ऑडियंस के साथ एंगेज रहते हैं और Facebook की पॉलिसियों का पालन करते हैं, तो आप Facebook से अच्छी कमाई कर सकते हैं। शुरुआत में भले कमाई कम हो, लेकिन समय के साथ यह एक मजबूत इनकम सोर्स बन सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








