Home
How to

YouTube से तगड़ी कमाई का असली फॉर्मूला; 2025 में कंटेंट क्रिएटर बनकर ऐसे छापें लाखों रुपये

आज के दौर में सोशल मीडिया सिर्फ एक दूसरे से जुड़ने का साधन ही नहीं बल्कि, कमाई का भी एक प्रमुख जरिया बन चुका है। डिजिटल दौर में लोग सोशल मीडिया के जरिए अच्छे-खासे पैसे कमा रहे हैं। इन्हीं सोशल प्लेटफॉर्म्स में से एक YouTube है, जिसने बहुत लोगों को फर्श से अर्श पर पहुंचाया है। भारत में लाखों लोग यूट्यूब से हर महीने हजारों से लाखों रुपये तक कमा रहे हैं।

ऐसे में आपके मन में भी सवाल उठता होगा कि क्या आप भी यूट्यूब के जरिए पैसा कमा सकते हैं? तो इसका जवाब है हां, आप भी YouTube के जरिए पैसा कमा सकते हैं। आज हम आपको YouTube से पैसा कैसे कमाया जाता है इसी के बारे में बताने वाले हैं।

YouTube से तगड़ी कमाई का असली फॉर्मूला!

YouTube Partner Program (YPP) से कमाई

यूट्यूब से पैसा कमाने का सबसे आसान और बेहतरीन तरीका है यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम के जरिए। यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम के जरिए पैसा कमाने के लिए सबसे पहले आपको एक यूट्यूब चैनल बनाना होगा और जब आपका चैनल 1000 सब्सक्राइबर और 4000 घंटे का वॉच टाइम पूरा कर लेगा, तो आप यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आपके वीडियो पर ऐड आने लगेंगे और इसके लिए आपको पैसे दिए जाएंगे।

Affiliate Marketing से होगी कमाई

अगर आप अपने यूट्यूब चैनल पर टेक, फैशन, फिटनेस या किसी भी ऐसे निश में वीडियो बनाते हैं, तो आप एफिलियेट मार्केटिंग से भी पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने वीडियों के डिस्क्रिप्शन Affiliate Links डालना होगा और जब कोई व्यूअर आपके लिंक से कुछ खरीदेगा, तो इसके लिए आपको कमीशन मिलेगा।

Sponsorships और Brand Deals से भी कमाएं

इतना ही नहीं, जैसे-जैसे आपके सब्सक्राइबर और व्यूज बढ़ने लगते हैं वैसे-वैसे आपके लिए कमाई का जरिया भी बढ़ने लगता है। जब आपके सब्सक्राइबर और व्यूज बढ़ने लगे तो आप किसी भी ब्रांड्स से संपर्क कर उनके प्रोडक्ट्स को प्रमोट करवाने के लिए डील कर सकते हैं। कई बार ब्रांड्स ही आपसे संपर्क करते हैं अपने प्रोडक्ट्स प्रमोट करवाने के लिए आपको एक अच्छी खासी रकम देते हैं। आज के समय में इंडिया के कई बड़े YouTubers की मेन इनकम स्पॉन्सरशिप से ही होती है।

Super Chat से ऐसे कमाएं

अगर आप अपने यूट्यूब चैनल के जरिए लाइव स्ट्रीम करते हैं, तो आप सुपर चैट के जरिए भी मोटा पैसा छाप सकते हैं। इंडिया में कई बड़े-बड़े गेमर हैं, जिन्हें लाइव स्ट्रीम के दौरान व्यूअर्स सुपर चैट के जरिए भर-भर कर पैसे भेजते हैं।

Channel Memberships भी है कमाई का अच्छा जरिया

इतना ही नहीं, अगर आपको लगता है कि आपके कंटेंट में दम है और लोगो आपके कंटेंट को काफी ज्यादा पंसद कर रहे हैं तो आप Channel Membership शुरू करके एक्सक्लूसिव कंटेंट के बदले में मंथली सब्सक्रिप्शन के जरिए अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।

बता दें कि 2025 में YouTube से कमाई करना पहले से कहीं आसान और तेज हो गया है। हालांकि, इसके लिए आपके पास एक चैनल आईडिया और प्लानिंग होना चाहिए। इसके बाद आपको वीडियोज बनाना शुरू करना है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X