गांव में रहकर भी इस सरकारी स्किम के जरिए कमाएं लाखों रुपए
कोरोना महामारी के चलते अपने गांव से दूर रहकर काम करने वाले लोग भी अपने-अपने गांव पहुंचे हुए हैं। लेकिन ऐसे में सवाल ये उठता है कि गांव में रहकर अपने रोजी-रोटी कैसे कमाई जाए। अगर आप पढ़े-लिखें हैं और अपने घर रहकर ही कुछ करना चाहते हैं तो सरकार की एक स्कीम आपके काम आ सकती है। चलिए जानते हैं-

अपने गांव में खोले सामान्य सेवा केंद्र
केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान के तहत आप अपने गांव में सामान्य सेवा केंद्र यानी कॉमन सर्विस सेंटर (Common Service Center) खोल सकते हैं। ये एक बेहतरीन कमाई का जरिया बन सकता है। सरकार इस योजना के ज़रिए ग्रामीण नौजवानों को उद्यमी बनाना चाहती हैं। साथ ही डिजिटल इंडिया के फायदों को देश के गांव-गांव तक पहुंचाना चाहती है।
ये है प्रकिया
अगर आप स्कीम के तहत सामान्य सेवा केंद्र खोलना चाहते हैं तो आपको बस कंप्यूटर चलाना आना चाहिए। इसके बाद आपको सबसे पहले register.csc.gov.in पर जाकर इस सामान्य सेवा केंद्र के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस दौरान आपको 1,400 रुपए भरने होंगे।
रजिस्ट्रेशन करते हुए आपको सेंटर खोलने वाली जगह की भी फोटो अपलोड करनी होगी। फॉर्म भरें, इसके बाद आप एक आईडी मिलेगी। आईडी के ज़रिए आप आवदेन को ट्रैक कर सकते हैं।
ट्रेनिंग के बाद मिलेगा सर्टिफिकेट
जैसे ही आपका आवेदन स्वीकार होता है, आपकी ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी। ट्रेनिंग के बाद आपको एक सर्टिफिकेट भी मिलेगा। जिससे आपको कई सारी सेवाओं की अनुमति मिलेगी जो एक सामान्य साइबर कैफे वाले के पास नहीं होती।
आप अपने कॉमन सर्विस सेंटर पर ऑनलाइन कोर्स, सीएससी बाजार, कृषि सेवाएं, ई कॉमर्स सेल, रेल टिकट, एयर और बस टिकट की बुकिंग के साथ-साथ, मोबाइल और डीटीएच रिचार्ज का काम कर सकते हैं। इसके अलावा आप पैन कार्ड बनाने से लेकर पासपोर्ट बनाने समेत कई सरकारी काम कर सकेंगे। आपको रजिस्ट्रेशन के बाद सरकार को कोई भी भुगतान नहीं करना है। साथ ही आप अपने मुताबिक हर चीज की कीमत तय कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








