Home
How to

How to Edit PDF File in Google Docs: गूगल डॉक्स में PDF को एडिट कैसे करें

How to Edit PDF File in Google Docs: Google डॉक्स सबसे व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले ऑनलाइन वर्ड प्रोसेसर में से एक है, जिसका उपयोग डॉक्युमेंट्स को एडिट करने और बनाने के लिए किया जाता है। हालांकि कई यूजर्स यह नहीं जानते हैं कि बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के Google Docs PDF फाइलों को भी संपादित किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कि आप भी कैसे गूगल डॉक्स के जरिए अपनी पीडीएफ फाइल को एडिट कर सकते हैं।

How to Edit PDF File in Google Docs: गूगल डॉक्स में PDF को एडिट कैसे करें

How to Edit PDF File in Google Docs: गूगल डॉक्स में PDF को एडिट कैसे करें

यदि आप भी बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप्स या वेबसाइट के PDF को एडिट करना चाहते हैं, तो नीचे हमने गूगल डॉक्स में किसी भी PDF फ़ाइल को संपादित करने का पूरा प्रोसेस बताया है उसको आप फॉलो करके एडिट कर सकते हैं, तो चलिये How to Edit PDF File in Google Docs को आजमाते हैं।

STEP 1 - गूगल डॉक्स में पीडीएफ को एडिट करने के लिए सबसे पहले अपने लैपटॉप या पीसी में गूगल का ब्राउज़र ओपन करें।

STEP 2 - इसके बाद ऊपर बहुत सारे डॉट वाला एक ऑप्शन दिखाई देगा, वहां पर टैप करके ड्राइव को ओपन करें।

STEP 3 - Google Drive के ओपन होने के बाद लेफ्ट साइड में ऊपर प्लस और New का एक आइकन दिखाई देगा वहां पर टैप करना होगा।

STEP 4 - अब आप File upload पर क्लिक करके उस PDF को अपलोड कर दें जिसको आप एडिट करना चाहते हैं।

STEP 5 - एक बार अपलोड हो जाने के बाद पीडीएफ फाइल वहां दिखाई देने लगेगी।

STEP 6 - इसके बाद आपको उस फाइल के ऊपर कर्सर लेकर जाना है और फिर Right Side में बटन प्रेस करके Open with Google Docs को सेलेक्ट कर लें।

STEP 7 - अब आप उस PDF फाइल को आसानी से एडिट कर सकते है और अन्य जानकारी भी डाल सकते हैं।

STEP 8 - इसके बाद जब काम हो जाए तो आपको उसे डाउनलोड करने के लिए कर्सर को Download पर लेकर जाना है और PDF document (.pdf) पर क्लिक करके उसको दुबारा डाउनलोड कर सकते है।

इस तरह बहुत ही आसान तरीके से आप Google Docs की मदद से किसी भी PDF फ़ाइल को एडिट कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
How to Edit PDF in Google Docs.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X