Home
How to

ऑनलाइन फ्री में PDF फाइल को एडिट कैसे करें

यदि आपका भी यह सवाल है कि ऑनलाइन PDF फाइल को एडिट कैसे कर सकते हैं, तो अब यह संभव है क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने वाले हैं जिसमें आपको बिना पैसे खर्च किए या बिना किसी ऐप को इंस्टॉल किए भी आप पीडीएफ को ऑनलाइन एडिट कर सकते हैं। इसमें खास बात यह है कि आप कैसी भी PDF फाइल को एडिट कर सकते हैं।

ऑनलाइन फ्री में PDF फाइल को एडिट कैसे करें

ऐसा नहीं है कि सिर्फ सिंपल टेक्स्ट वाली फाइल ही एडिट होती है, बल्कि इसमें आप किसी भी तरह की पीडीएफ फाइल जिसमें कुछ स्पेशल टेक्स्ट हो या कुछ फोटो हो या टेबल डाली गई हो उसको भी एडिट कर सकते हैं। तो नीचे दिए गए पूरे प्रोसेस को ध्यान से देखें और ऑनलाइन PDF फाइल को एडिट कर सकते हैं।

ऑनलाइन फ्री में PDF फाइल को एडिट कैसे करें - How to Edit PDF Files Online for Free

Step 1- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में या पीसी/लैपटॉप में कोई ब्राउज़र को ओपन कर देना है। जैसे मैं गूगल क्रोम का इस्तेमाल करता हूं तो उसको ओपन करता हूं।

Step 2- अब आपको गूगल में Sejda.com पर जाना है या आप यहां इस लिंक पर क्लिक करके भी जा सकते हैं।

Step 3- अब Sejda की वेबसाइट ओपन हो जाएगी और यहां पर एक बटन दिखाई देगा "Edit a PDF document -it's free" देखने को मिलेगा तो आपको उस बटन पर क्लिक कर देना है।

Step 4- जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो एक नया पेज ओपन होगा और वहां Upload PDF File का एक बटन देखने को मिलेगा तो वहां पर आपको क्लिक करके या ड्रैग एंड ड्रॉप करके भी फाइल को डाल सकते हैं। जैसे मैं अपने लैपटॉप से फ़ाइल को सेलेक्ट करके डालूंगा।

Step 5- अब आपको यहां पर कई सारे ऑप्शन मिलेंगे जैसे अगर टेक्स्ट डालना है तो टेक्स्ट डाल सकते हैं, लिंक डाल सकते हैं, फॉर्म, इमेज, साइन, वाइटआउट एनोटेट, शेप्स इत्यादि सारे फीचर्स मिलते हैं इस पीडीएफ फाइल में, तो आप अगर टेक्स्ट डालना चाहते हैं या टेक्स्ट जो डाला हुआ है उसको अगर काटना है या चेंज करना है तो आसानी से चेंज कर सकते हैं।

Step 6- पूरा चेंज करने के बाद Apply Changes पर क्लिक कर दें और थोड़ा टाइम के बाद वह डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

Step 7- इसके बाद Download का बटन दिखेगा वहां पर क्लिक करके आप उस बदलाव किए हुए PDF File को डाउनलोड कर सकते हैं।

Step 8 - अब आप देख सकते है कि आपके द्वारा एडिट की गयी PDF फाइल एकदम सही मिलेगी, ऐसा नहीं होगा कि उसमें कुछ पता चलेगा कि कहीं एडिट की गयी है या अलग फॉन्ट होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you also have a question that how to edit a PDF file online, then it is now possible
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X