Home
How to

मिनटों में करें Facebook पर अपनी फोटो को एडिट

मिनटों में करें Facebook पर अपनी फोटो को एडिट

मेटा के स्वामित्व वाला सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म फेसबुक हमें अपने दोस्तों और परिवार से जुड़ने में मदद करता है। हम इस प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर सकते हैं और फेसबुक पर फोटो, अपनी विचार और वीडियो भी शेयर कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फेसबुक आपको उन तस्वीरों को एडिट करने की भी अनुमति देता है जिन्हें आपने फेसबुक पर पोस्ट किया है। हां, आप कुछ आसान से स्टेप्स का पालन करके अपनी फोटो को शेयर करने से पहले फेसबुक पर ही एडिट कर सकते हैं।

यहां बताया गया है कि आप फेसबुक पर अपनी फोटो को कैसे एडिट कर सकते हैं:

1.अपने फ़ीड के टॉप पर, व्हाट्स ऑन योर माइंड के नीचे फोटो/वीडियो आइकन पर क्लिक करें।
2.अब उन फोटो का चयन करें जिन्हें आप शेयर करना चाहते हैं।
3.इसके बाद आपको पेंसिल आइकन पर क्लिक करके एडिट ऑल पर क्लिक करना होगा।
4.अब जिसे आप एडिट करना चाहते हैं और एडिट ऑप्शन पर क्लिक करें।
5.अब आप बाईं ओर अपना एडिट विकल्प चुनने के लिए क्लिक कर सकते हैं। आप कैप्शन जोड़ सकते हैं, दोस्तों को टैग कर सकते हैं, फोटो को क्रॉप और रोटेट कर सकते हैं।
6.एक बार एडिटिंग करने के बाद आपको सेव पर क्लिक करना होगा।
7.अब अपने ऑडियंस का चयन करें और पोस्ट पर क्लिक करें।

मेटा ने हाल ही में पेड सब्सक्रिप्शन पेश किया है

हाल ही में, फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने मेटा वेरिफ़िएड नामक एक सब्सक्रिप्शन सेवा की घोषणा की। नई सब्सक्रिप्शन सेवा उपयोगकर्ताओं को सरकारी आईडी का उपयोग करके अपने अकाउंट को वेरीफाई करने और एक नीला बैज प्राप्त करने में सक्षम बनाती है। मेटा वेरीफाई उपयोगकर्ताओं को अलग से सुरक्षा प्रदान करेगा।

Messenger में आया ये नया और बड़ा बदलाव

मेटा अपनी ऐप्स के लिए कुछ न कुछ नया करता ही रहता है अब वो WhatsApp हो Instagram या फिर हो Messenger इसके साथ ही Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने अब घोषणा की है कि मैसेंजर के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड चैट को नई सुविधा मिल रही हैं, जिसमें लिंक प्रीव्यू, कस्टम इमोजी, नए थीम और बहुत शामिल हैं। फेसबुक पर एक पोस्ट में उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी मैसेंजर में अधिक लोगों के लिए डिफॉल्ट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का टेस्ट कर रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Facebook, a social networking platform owned by Meta, helps us connect with our friends and family. We can post on this platform and also share photos, our thoughts and videos on Facebook. But did you know that Facebook also allows you to edit the pictures that you have posted on Facebook?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X