WhatsApp पर बिना सुने पढ़े जरूरी मैसेज, जानें कैसे कर सकेंगे ये काम?
कई बार ऐसा होता है कि हम ऐसी जगह पर होते हैं, जहां हम WhatsApp पर आए वॉयस मैसेज को सुन नहीं पाते हैं। ऐसे में हो सकता है कि आपसे कोई जरूरी चीज मिस हो जाए। आपसे कुछ जरूरी मिस ना हो, इसके लिए भी हमने एक समाधान ढूंढ निकाला है। जी हां, अब आप बिना किसी टेंशन के किसी भी वॉयस मैसेज को पढ़ सकते हैं।
इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं होगी और आप व्हाट्सऐप पर किसी भी वॉयस मैसेज को आसानी से पढ़ सकेंगे।

इसी के साथ ही इसमें आप अपनी पसंद की भाषा में भी उस मैसेज को ट्रांसलेट भी कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि WhatsApp का ये फीचर क्या है और कैसे काम करता है।
आखिर कैसे पढ़ सकेंगे WhatsApp का कोई भी वॉयस मैसेज
बता दें कि अब WhatsApp में Voice Message Transcripts फीचर मौजूद है, जिसे पिछले साल 2024 में पेश किया गया था। ये फीचर आपको किसी भी वॉयस मैसेज को टैक्स्ट में बदलने की इजाजत देता है। आइए जानते हैं कि कैसे आप इसे ऑन कर सकते हैं।
कैसे ऑन करें Voice Message Transcripts फीचर
- सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp ओपन करें।
- इसके बाद सेटिंग ऑप्शन पर क्लिक करें।
- सेटिंग ऑप्शन में जाने के बाद चैट सेक्शन ऑप्शन नजर आएगा, उस पर क्लिक करें।
- यहां आपको Voice Message Transcripts का टॉगल दिखेगा, इसे इनेबल कर दें।
- टॉगल इनेबल करते ही आप जिस वॉयस नोट को पढ़ना चाहते हैं, उस चैट्स में जाकर सिलेक्ट करें।
- वॉयस नोट को सिलेक्ट करते ही Voice Message Transcripts का ऑप्शन बाहर शो होने लगेगा। अगर बाहर शो नहीं होता है, तो थ्री डॉट पर क्लिक करें।
- इसके बाद Voice Message Transcripts पर टैप करें और अपनी लैंग्वेज सिलेक्ट करें।
ऐसा करते ही आपके सामने वॉयस नोट टैक्स्ट में कन्वर्ट होकर आपके सामने आ जाएगा और आप इसे से पढ़ भी सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








