Home
How to

Google Photos को एक्सपोर्ट कैसे करें...!

Google Photos की अनलिमिटेड स्टोरेज हो जाएगी बंद, ये होंगे अन्य विकल्प अब आप फ्री अनलिमिटेड गूगल फोटोज नहीं रख पाएंगे। गूगल फोटोज ने इस सर्विस को खत्म करने का ऐलान कर दिया है। यानि आपको अब गूगल फोटोज में अपलोड अपनी फोटोज का कहीं और ट्रांसफर करना होगा।

अनलिमिटेज स्टोरेज सर्विस बंद

अनलिमिटेज स्टोरेज सर्विस बंद

गूगल फोटोज ने 1 जून 2021 से अपनी फ्री अनलिमिटेज स्टोरेज सर्विस को बंद करने का ऐलान किया है। आप उसके बाद 15 जीबी से ज्यादा फोटोज और वीडियोज को स्टोर नहीं कर पाएंगे। अगर आप अनिलिमिटेज स्टोरेज सर्विस को जारी रखना चाहते हैं तो आपको इसके पैसा देना पड़ेगा। हालांकि, आपकी पुरानी फोटोज इसके अंदर नहीं गिनी चाहिए। ऐसे में आपको बताने जा रहे हैं कि गूगल फोटोज के अलावा क्या विकल्प हो सकते हैं।

क्या हैं विकल्प?

क्या हैं विकल्प?

यूज़र्स के पास Amazon Photos, iCloud Drive, Dropbox, Flicker और OneDrive जैसे क्लाउड स्टोरेज ऑप्शन हैं जहां फोटोज और वीडियोज को स्टोर किया जा सकता है। आपको अपनी गूगल फोटोज को बताए गए ऑप्शन्स पर एक्सपोर्ट करना है। हालांकि गूगल फोटोज़ को एक्सपोर्ट करने के बहुत सारे तरीके हैं लेकिन हम आपको एक आसान तरीका बताते हैं। चलिए बताते हैं कि ये आप कैसे कर सकते हैं-

इस तरह करें फोटोज को एक्सपोर्ट

इस तरह करें फोटोज को एक्सपोर्ट

1) सबसे पहले Google Takeout वेबसाइट पर जाएं। फिर यहां अपनी Gmail ID से इसमें लॉग-इन करें। इसके बाद साइट पर न्यू एक्सपोर्ट क्रिएट करें।
2) न्यू एक्सपोर्ट करने के लिए आप यहां दिए गए ऑप्शन्स में से किसी एक गूगल सर्विस को सिलेक्ट करना है। जैसे आप गूगल फोटोज को एक्सपोर्ट करना चाहते हैं तो उसे सिलेक्ट करें। एक बात और आपको टॉप में सबको डिसिलेक्ट करना होगा नहीं तो आपके सभी डाटा एक्सपोर्ट हो जाएंगे।
3) इसके बाद आप अपने एलबम्स और फोटोज को सिलेक्ट कर लें और उन एलबम्स को फिल्टर कर लें जो एक्सपोर्ट को सपोर्ट नहीं करते हैं।

.zip और .tgz फाइल फॉर्मेट को चुनने का विक्लप

.zip और .tgz फाइल फॉर्मेट को चुनने का विक्लप

4) अब मल्टीपल फॉर्मेट्स सिलेक्ट करें। इसके आपके फाइल्स हर इमेज फॉर्मेट्स को सपोर्ट करेंगे।
5) जब आप सिलेक्शन प्रक्रिया को पूरा कर लें तो फाइल, फ्रिक्वेंसी और डेस्टिनेशन का चुनाव करें जहां आप सिलेक्ट किए गए डेटा को एक्सपोर्ट करना चाहते हैं।
6) आप .zip और .tgz फाइल फॉर्मेट में से किसी को भी चुन सकते हैं। इसके अलावा एक्सपोर्ट साइज़ को भी सिलेक्ट करें। अब क्रिएट एक्सपोर्ट पर क्लिक करें। इसके बाद आप गूगल एक मेल भेजेगा इसमें आपको नोटिफाई किया जाएगा कि आपने Google Data के आर्काइव का रिक्वेस्ट किया है।
7) जब आपका डेटा एक्सपोर्ट हो जाएगा, आपको फिर से एक मेल मिलेगा जिसमें आपको डाउनलोड करने के लिए नोटिफाई किया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Photos has announced to discontinue its free unlimited storage service from 1 June 2021. You will not be able to store more than 15 GB of photos and videos after that. If you want to continue the unlimited storage service, then you have to pay for it. We are telling to you that How to Export Google Photos.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X