Home
How to

किसी का भी आईपी एड्रेस पता करने का आसान तरीका

आप आईपी एड्रेस के बारे में तो जानते ही होंगे। आईपी एड्रेस का मतलब कि किसी के इंटरनेट चलाने का एक एड्रेस यानि एक पर्मानेंट नंबर। आप किसी के आईपी एड्रेस से उसकी लोकेशन, एक्टिविटी जैसी कई चीजों के बारे में पता कर सकते हैं। हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि किसी का भी आईपी एड्रेस कैसे पता करें। आप इस प्रोसेस को कंप्यूटर या स्मार्टफोन दोनों के जरिए कर सकते हैं।

किसी का भी आईपी एड्रेस पता करने का आसान तरीका

किसी का भी आईपी एड्रेस ट्रैक करने के लिए आपको एक ट्रैकिंग लिंक क्रिएट करना होगा ताकि जो भी इंसान उस लिंक को क्लिक करें उसका आईपी एड्रेस आपको पता चल पाए। इस ट्रैकिंग लिंक को क्रिएट करने के लिए आप किसी म्यूज़िक, सॉन्ग या किसी इमेज का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप जिसका भी आईपी एड्रेस पता करना चाहते हैं, उसे आप वो लिंक भेज सकते हैं अगर वो उसे क्लिक करता है तो आप उसका आईपी एड्रेस पता कर सकते हैं।

IPlogger पर करें सर्च

इसके लिए आपको गूगल पर जाकर IPlogger सर्च करना है। उस पर क्लिक करने के बाद टॉप पर आपको एक फिलिंग स्पेस मिलेगा, उसमें आपको एक लिंक क्रिएट करना पड़ेगा। दरअसल, आपको वहां पर एक Shorten लिंक क्रिएट करना है। इसके लिए आप वहां पर किसी भी लिंक का यूआरएल डाल सकते हैं। उसमें आप कोई भी यूआरएल डाल कर दाएं ओर पर लिखे Shorten पर क्लिक करें। उसके बाद एक नया इंटरफेस खुलेगा।

लिंक क्रिएट कर शेयर करें

उसमें आपको बीच में Google Short URL का ऑप्शन मिलेगा। उसके ठीक सामने दाईं तरफ Click to create का ऑप्शन होगा, उसे क्लिक करें। अब वहां पर आपको एक Shorten लिंक मिल जाएगा। अब इस लिंक के जरिए आप किसी भी इंसान का आईपी एड्रेस पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको उस लिंक को क्लिक करके उन लोगों को भेजना होगा जिसका आईपी एड्रेस आप पता करना चाहते हैं।

दूसरा व्यक्ति जैसे ही आपके द्वारा भेजे गए लिंक को क्लिक करेगा उसका आईपी एड्रेस आपके IPlogger वाले पेज में मिल जाएगा। आपको दोबारा IPlogger में जाना है और वहां आपको टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर मौजूद Logged IP's पर क्लिक करना है। उसे क्लिक करने के बाद आपके सामने एक लिस्ट आएगी जिसमें उस इंसान का आईपी एड्रेस होगा, जिसने उस लिंक को क्लिक किया था। उसके साथ-साथ उसमें उस व्यक्ति का लोकेशन और डिवाइस ने ब्राउज़र नेम भी लिखा होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
In this article, we will tell you how to find out the IP address of anyone. You can do this process both via computer or smartphone. To track an IP address of anyone, you have to create a tracking link so that anyone who clicks on that link will get the IP address you know.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X