Instagram Reels के लिए नए ट्रेंडिंग गाने कैसे करें सर्च, ये है सबसे आसान तरीके

Trending songs on Instagram Reels: अगर आप इंस्टाग्राम ( Instagram ) पर नए कंटेंट क्रिएटर हैं, तो अपने रील्स के लिए सही गाने ढूंढना जरूरी है, अगर आप प्लेटफॉर्म पर लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं। इंस्टाग्राम ( Instagram ) यूजर को बैकग्राउंड ऑडियो से रीलों को ब्राउज़ करने देता है, इसलिए यदि आपकी रील एक ट्रेंडिंग गाने के साथ लोगो को पसंद आती है तो लोग आपको भी पसंद करने वाले है। अपने रीलों पर ट्रेंडिंग गाने का उपयोग करने से एल्गोरिद्म द्वारा आपके कंटेंट को शेयर भी किया जाएगा इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिखाते हैं कि इंस्टाग्राम रील्स ( Instagram Reela ) के लिए नए ट्रेंडिंग गाने कैसे सर्च करें...
1- लोकप्रिय रीलों को ब्राउज़ करें
बस अपने एक्सप्लोर पेज पर जाएं और देखें कि Instagram आपको क्या सुझाव देता है। आप होम पेज पर रील्स आइकन पर भी क्लिक कर सकते हैं और वहां से एक्सप्लोर करना शुरू कर सकते हैं। लोकप्रिय रीलों को ब्राउज़ करने से आपको पता चलेगा कि अन्य लोकप्रिय लोग किस प्रकार के कंटेंट बना रहे हैं। आपको बहुत सारे लोकप्रिय इंस्टाग्राम रील्स पर नए ट्रेंडिंग गाने भी मिलेंगे।
2- Instagram के @Creators अकाउंट को फ़ॉलो करें
अगर आप नए क्रिएटर हैं, तो इस अकाउंट को फ़ॉलो करना आपके लिए बहुत मददगार होगा। प्रत्येक शुक्रवार, क्रिएटर्स अकाउंट एक 'ट्रेंड रिपोर्ट' पोस्ट करता है, जो उस सप्ताह के लोकप्रिय ट्रेंड्स को पेश करता है। आप इंस्टाग्राम रील्स और अन्य लोकप्रिय डांस और थीम के लिए बहुत सारे ट्रेंडिंग नए गाने पा सकते हैं जिन्हें लोगों ने उस सप्ताह देखा था।
3-वैश्विक चार्ट पर टॉप गानों को देखें
इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि वैश्विक चार्ट पर सबसे लोकप्रिय गाने इंस्टाग्राम पर भी ट्रेंड कर रहे हैं। आप यह भी देख सकते हैं कि आपके जगह में कौन से गाने लोकप्रिय हैं और उस हिसाब से अपने रीलों के लिए गाने चुनें।


Click it and Unblock the Notifications







