कहीं आपके स्मार्टफोन में वायरस तो नहीं?
क्या आपको भी लगता है कि आपका फ़ोन भी वायरस से इन्फेक्टेड है? तो आपको चिंतित होने की जरूरत है। स्मार्टफोन, पिछले कुछ वर्षों में, विशेष रूप से महामारी के बाद, हमारी सबसे महत्वपूर्ण चीज बन गई हैं। मोबाइल फोन न केवल हमारे लिए कॉल करने के लिए ही नहीं बल्कि फोटो और वीडियो देखने, इंटरनेट इत्यादि के लिए काम आता हैं। लेकिन आजकल बहुत से ऐसे ऐप्स आते हैं जिसकी मदद से फोन में वायरस घुस जाता है लेकिन आपको पता नहीं चल पाता हैं।

तो आइए आज हम आपको यह बताएंगे कि कहीं आपके स्मार्टफोन में वायरस तो नहीं है, अगर हैं तो कैसे चेक कर सकते हैं।
अपने स्मार्टफोन को वायरस और मैलवेयर से कैसे बचाएं?
कुछ चीजें हैं जिनको फॉलो आप अपने स्मार्टफोन को वायरस या मैलवेयर से बचाने के लिए रूप में कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, यूजर्स Google Play Store या App Store जैसे वेरिफाइड अकाउंट से प्रमाणित ऐप्स डाउनलोड करें। साथ ही कई बार ऐप्स बहुत से परमिशन भी मांगते है, तो वो आपको ठीक से देखकर और पढ़कर देनी होगी।
यह कैसे चेक करें कि आपके स्मार्टफोन में वायरस तो नहीं है?
स्मार्टफोन में सभी सावधानियों के बरतने के बाद भी वायरस या मैलवेयर आपके स्मार्टफोन में घुस सकता है। तो हमने नीचे यहाँ पर कुछ बातें बताई है जिसकी मदद से आप जान सकेंगे कि कहीं आपके मोबाइल में वायरस तो नहीं है।
1. अपने स्मार्टफोन पर वायरस का पता लगाने के सबसे आसान तरीकों में से एक है अनपेक्षित शुल्क। ऐसे कई ऐप्स है जो आपके परमिशन के बिना प्रीमियम ऐप्स में सब्सक्रिप्शन ले लेते हैं, इसका मतलब यह है कि आपके फोन में मैलवेयर और वायरस होंगे।
2. बहुत सारे एड्स आना भी एक और संकेत है कि आपका स्मार्टफोन इसके संपर्क में आ गया है।
3. मैलवेयर और ट्रोजन लोगों को स्पैम टेक्स्ट मैसेज भेजने के लिए आपके स्मार्टफोन का उपयोग कर सकते हैं, जिसके परिणामस्वरूप आपके संपर्कों के स्मार्टफोन भी इन्फेक्ट हो सकते हैं।
4. आप अपने स्मार्टफोन के परफॉर्मेंस में भी इसका असर देख सकते हैं, आपका फोन स्लो और हैंग होने लगेगा।
5. साथ ही वायरस और मैलवेयर आपके स्मार्टफोन में नए ऐप्स भी डाउनलोड कर सकते हैं।
6. ये ऐप्स और मैसेज भारी मात्रा में डेटा की खपत कर सकते हैं, जो एक और चीज है जिस पर आपको ध्यान देना होगा।
7. इसके अलावा अगर आपका स्मार्टफोन वायरस से इन्फेक्ट हो गया है तो बैटरी तेजी से उतरने लगेगी।


Click it and Unblock the Notifications








