Home
How to

क्या पेमेंट करते समय आपके भी Google Pay में आता है Error, मिनटों में करे ठीक

क्या पेमेंट करते समय आपके भी Google Pay में आता है Error

आज के समय में ऑनलाइन पेमेंट का चलन है, अन्य UPI सेवाओं के साथ Google Pay पूरी तरह से बदल गया है। जिसके कारण आज के समय में यदि आपके पास कैश नहीं तो चलेगा बस आपका स्मार्टफोन और उसमे UPI सिस्टम होना चाहिए।

हालांकि यह बहुत सुविधाजनक हो सकता है, पर कई बार ऐसा होता है कि जब Google Pay ऐप से आप जैसे ही पेमेंट करते है तो अचानक Error दिखाता है जो कई बार शर्मनाक भी हो सकता है। पर आज के आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है कि आप कैसे अपने Android या iOS स्मार्टफोन पर Google Pay Error को ठीक कर सकते है।

1- अपना Registered Phone Number को चेक करें

1- अपना Registered Phone Number को चेक करें

अगर आपने हाल ही में अपना फ़ोन नंबर बदला है, तो आपको इसे Google Pay ऐप पर अपडेट करना होगा। आपको यह भी सुनिश्चित करना होगा कि आपके बैंक खाते से लिंक किया गया फ़ोन नंबर भी अपडेट किया गया है। Google Pay आपके बैंक अकाउंट को रजिस्टर्ड फ़ोन नंबर का उपयोग करके ऐप से लिंक करके काम करता है। अगर आपके बैंक अकाउंट में रजिस्टर किया गया नंबर आपके फ़ोन पर इस्तेमाल किए जा रहे नंबर से मेल नहीं खाता है, तो आप Google Pay पर कोई भी लेन-देन नहीं कर पाएंगे।

 

2- Google Pay ऐप अपडेट करें

2- Google Pay ऐप अपडेट करें

यदि आपने लंबे समय से Google Pay ऐप को अपडेट नहीं किया है, तो आप ध्यान रखें आपको जल्दी से नए वर्जन को अपडेट करना होगा। आप इसे केवल Google Play Store या App Store पर जाकर Google Pay सर्च कर कर सकते है।

3- App कैश साफ़ करें

3- App कैश साफ़ करें

हर दूसरे ऐप की तरह, Google Pay टेम्पररी फाइलों को कैशे मेमोरी में स्टोर करता है। समय के साथ, कैश मेमोरी फ़ाइलों से भर सकती है जो ऐप को ठीक से काम करने से रोकती है। Google Pay का कैशे क्लियर करने के लिए Settings>Apps>GPay>Storage> Clear Cache में जाएं और फ़ाइलों को साफ़ करें।

  4- इंटरनेट कनेक्शन को चेक करें

4- इंटरनेट कनेक्शन को चेक करें

यदि आप बिना डेटा या वाई-फाई कनेक्शन वाले स्थान पर है, तो आपके लेन-देन नहीं हो पाएंगे। बेहतर नेटवर्क रिसेप्शन वाले स्थान पर जाएं और पुनः प्रयास करें। Google Pay पर लेन-देन करने से पहले हमेशा सुनिश्चित करें कि आपके स्मार्टफोन को एक फास्ट नेटवर्क कनेक्शन मिल रहा है।

 

 
Best Mobiles in India

English summary
How To Fix Google Pay Error On Your Android or iOS Smartphone: In today's time online payment is trending, Google Pay has completely changed with other UPI services. Due to which in today's time if you do not have cash, then just your smartphone and it should have UPI system. Many times it happens that when you make a payment from the Google Pay app, suddenly it shows an error which can be embarrassing at times.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X