Home
How to

Wi-Fi स्लो है? Don't worry! इन 5 आसान ट्रिक्स से पाएं रॉकेट जैसी स्पीड

Fix slow Wi-Fi: क्या आपका Wi-Fi बार-बार धीमा हो जाता है? वीडियो बफर करता है, पेज देर से खुलते हैं और Zoom कॉल बीच में अटक जाती है? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं। बहुत से यूजर्स रोजाना इस दिक्कत से जूझते हैं, लेकिन अच्छी बात ये है कि आप अपने Wi-Fi की स्पीड को खुद ही बेहतर बना सकते हैं।

इसके लिए बस आपको कुछ जरूरी चीजों का ख्याल रखना है। यहां हम आपको 5 आसान और असरदार ट्रिक्स बता रहे हैं, जिनसे आपकी इंटरनेट स्पीड रॉकेट की तरह फास्ट हो सकती है।

Wi-Fi स्लो है? Don't worry!

Wi-Fi राउटर की सही जगह चुनें

Wi-Fi स्पीड का बहुत कुछ आपके राउटर की लोकेशन पर निर्भर करता है। अगर राउटर दीवार के पीछे, फर्श पर या अलमारी में रखा है, तो सिग्नल ब्लॉक हो सकते हैं।

क्या करें

- राउटर को घर के बीचों-बीच, किसी टेबल या ऊंची जगह पर रखें।

- मेटल की चीजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों (जैसे माइक्रोवेव, टीवी) से दूर रखें।

- दीवारों के पास न रखें, खासकर मोटी दीवारों के पीछे।

राउटर को समय-समय पर रीस्टार्ट करें

जैसे हमारा दिमाग थकता है, वैसे ही तकनीकी डिवाइसेज को भी रिफ्रेश करने की जरूरत होती है। राउटर लंबे समय तक ऑन रहने पर overload हो सकता है, जिससे स्पीड पर असर पड़ता है।

क्या करें

- हफ्ते में एक बार राउटर को बंद करके 10 सेकंड बाद चालू करें।
- जरूरत पड़े तो शेड्यूल रीस्टार्ट फीचर ऑन करें (कुछ मॉडर्न राउटर्स में यह ऑप्शन होता है)।

चैनल और फ्रीक्वेंसी को चेक करें

वाई-फाई राउटर 2.4 GHz और 5 GHz जैसे दो फ्रीक्वेंसी बैंड्स पर काम करता है। 2.4 GHz का दायरा ज्यादा होता है लेकिन स्पीड कम, जबकि 5 GHz फास्ट स्पीड देता है लेकिन लिमिटेड दूरी में।

क्या करें

- अगर आपके पास डुअल बैंड राउटर है, तो अपने डिवाइस को 5 GHz नेटवर्क से कनेक्ट करें।
- ज्यादा डिवाइसेज वाले एरिया में 5 GHz बेहतर ऑप्शन होता है।

अनवांटेड डिवाइसेज को Disconnect करें

कभी-कभी स्लो स्पीड की वजह वाई-फाई पर लोड ज्यादा होना होता है। बहुत से डिवाइस एक ही समय पर कनेक्टेड होते हैं, जिनमें से कई बैकग्राउंड में डाटा खा रहे होते हैं।

क्या करें

- राउटर के ऐप या ब्राउजर सेटिंग्स में जाकर कनेक्टेड डिवाइसेज देखें।
- जिन डिवाइस की जरूरत नहीं, उन्हें हटाएं।
- किसी अनजान डिवाइस के कनेक्ट होने पर तुरंत पासवर्ड बदलें।

Wi-Fi Password मजबूत रखें

अगर आपका वाई-फाई पासवर्ड आसान है, तो आपके पड़ोसी भी चोरी-छिपे इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे न सिर्फ स्पीड कम होगी, बल्कि सिक्योरिटी का रिस्क भी बढ़ेगा।

क्या करें

वाई-फाई का पासवर्ड कम से कम 8 कैरेक्टर का रखें, जिसमें लेटर्स, नंबर्स और स्पेशल कैरेक्टर हों।
-WPA2 या WPA3 सिक्योरिटी मोड ऑन करें।
- हर 2-3 महीने में पासवर्ड बदलें।

Wi-Fi Extender या Mesh System लगाएं

अगर आपके घर में कई कमरे हैं या दीवारें मोटी हैं, तो राउटर का सिग्नल हर कोने में नहीं पहुंचता। ऐसे में वाई-फाई एक्सटेंडर या Mesh Wi-Fi System लगाना अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ये डिवाइस नेटवर्क को बढ़ाते हैं और सिग्नल ड्रॉप होने से बचाते हैं।

अगर आपका घर बड़ा है या एक से ज्यादा मंजिलों में फैला है, तो एक Wi-Fi एक्सटेंडर लगाना स्मार्ट ऑप्शन है। अगर आपके यूज के मुकाबले इंटरनेट प्लान ही कमजोर है, तो थोड़ा अपग्रेड करना बेहतर होगा।

फर्मवेयर अपडेट करें

जैसे मोबाइल को सॉफ्टवेयर अपडेट की जरूरत होती है, वैसे ही राउटर का फर्मवेयर अपडेट करना जरूरी होता है। हर कुछ महीनों में अपने राउटर का फर्मवेयर अपडेट करते रहना चाहिए, ताकि उसकी परफॉर्मेंस और सिक्योरिटी बेहतर बनी रहे।

डेटा लिमिट भी हो सकती है स्पीड कम होने की वजह

कई बार इंटरनेट स्लो होने की असली वजह डेली डेटा लिमिट का खत्म हो जाना होती है। कई प्लान्स में स्पीड लिमिट के बाद इंटरनेट धीरे हो जाता है। ऐसे में अपने प्लान की डेटा लिमिट और रिन्यूअल टाइम चेक करना न भूलें।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X