Motorola One Fusion Plus पर ₹5,000 का इस्टेंट डिस्काउंट कैसे पाएं, जल्दी पढ़ें और फोन खरीदें...!
मोटोरोला कंपनी के एक स्मार्टफोन को आप 5000 रुपए के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। मोटोरोला कंपनी के इस स्मार्टफोन का नाम Motorola One Fusion+ है। इस स्मार्टफोन को भारत में कुछ महीने पहले लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन पर इस वक्त एक बेहतरीन ऑफर दिया जा रहा है। आइए आपको इस ऑफर के बारे में थोड़ा विस्तार से बताते हैं।
Motorola One Fusion+ पर बड़ा डिस्काउंट
अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आपको फ्लिपकार्ट से खरीदारी करनी होगी और पेमेंट करने के लिए आपको American Express Credit Card का इस्तेमाल करना होगा। अगर आप ऐसा करेंगे तो आपको मोटोरोला कंपनी के इस बेहतरीन फोन पर 5000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
फिलहाल इस फोन की कीमत 17,499 रुपए है लेकिन इस फोन को अमेरिकन एक्सप्रेस का क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करते हुए फ्लिपकार्ट से खरीदेंगे तो आपको 5000 रुपए का फायदा होगा और आपको ये फोन 12,499 रुपए में मिल जाएगा।
1,945 रुपए का ईएमआई ऑफर
इसके अलावा भी आपको इस फोन ईएमआई का भी ऑफर मिलेगा। आप फ्लिपकार्ट के जरिए इस फोन को खरीदते हुए 1,945 रुपए की ईएमआई भी पा सकते हैं। ऐसे में इस फोन इस वक्त मोटोरोला कंपनी के इस स्मार्टफोन को खरीदना एक अच्छा सौदा होगा। आइए आपको अब इस फोन के कुछ खास फीचर्स के बारे में बताते हैं।
64 मेगापिक्सल का कैमरा
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें कंपनी ने 64 मेगापिक्सल का एक प्राइमरी कैमरा दिया है, जिसका अपर्चर एफ/1.8 है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ दिया है।
इस फोन का तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन का चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने 16 मेगापिक्सल का एक सेल्फी कैमरा भी दिया है, जिसका अपर्चर एफ/2.2 है।
5000 एमएएच की बैटरी और कनेक्टिविटी
मोटोरोला कंपनी के इस नए मोटोरोला वन फ्यूज़न+ फोन में कंपनी ने 5000 एमएएच की बैटरी दी है। इस फोन की बैटरी 15W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए कंपनी ने ब्लूटूथ 5, वाई-फाई 802.11 एसी, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डुअल 4G VoLTE समेत तमाम जरूरी फीचर्स शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications








