Home
How to

जियो फाइबर का सेट टॉप बॉक्स मिलेगा फ्री, पढ़ें और जल्दी इंस्टॉल कराएं

रिलायंस जियो ने पिछले साल अपना एक नई सेवा जियो फाइबर को लॉन्च किया था। अब जियो फाइबर सर्विस ने अपने ग्राहकों को फ्री में सेट टॉप बॉक्स देना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि कंपनी ने अपने ग्राहकों को प्रिव्यू ऑफर दिया था, जिसके तहत यूज़र्स को फ्री में सर्विस दी जा रही थी, ताकि वो जियो फाइबर की सर्विस का प्रिव्यू कर सकें। अब जियो कंपनी ने अपनी उस प्रिव्यू सर्विस को पेड प्लान में बदलना शुरू कर दिया है।

जियो फाइबर का सेट टॉप बॉक्स मिलेगा फ्री, पढ़ें और जल्दी इंस्टॉल कराएं

सेट टॉप बॉक्स मिलेगा फ्री

अब जो भी यूज़र्स जियो फाइबर के प्रिव्यू सर्विस को पेड प्लान में बदल रहे हैं, उन्हें जियो कंंपनी एक सेट टॉप बॉक्स फ्री में दे रही है। वहीं अगर किसी यूज़र्स ने जियो फाइबर का नया कनेक्शन लिया है या लेंगे तो उन्हें भी एक सेट टॉप बॉक्स फ्री में दिया जाएगा।

जियो फाइबर का सेट टॉप बॉक्स को सेट करना कुछ लोगों के लिए काफी मुश्किल काम हो जाता है। इस वजह से जियो कंपनी ने जियो फाइबर का सेट टॉप बॉक्स इंस्टॉल करने के लिए एक टेक्निशियन को यूज़र्स के घर भेजने का इंतजाम किया है। अगर आप भी जियो फाइबर का नया कनेक्शन लेंगे तो जियो कंपनी एक टेक्निशियन को आपके घर भेजेगी ताकि आपका सेट टॉप बॉक्स आसानी से इंस्टॉल किया जा सके।

घर आकर टेक्निशिनय फिट करेगा कनेक्शन

टेक्निशियन जब यूज़र्स के घर जाता तो उन्हें माई जियो ऐप में जाकर एक प्रोसेस को पूरा करने के लिए कहता है। इस प्रोसेस में यूज़र्स को अपने सेट टॉप बॉक्स का वाउचर क्लेम करना होता है। इस काम को करने के लिए आपके घर में आया हुआ टेक्निशियन आमतौर पर 10 मिनट का वक्त लगता है। सेट टॉप बॉक्स को इंस्टॉल करने के बाद वो चालू हो जाएगा और आप अपने टीवी को इसके साथ कनेक्ट कर पाएंगे।

हालांकि अपने सेट टॉप बॉक्स का पहला बार इस्तेमाल करने के लिए आपको कुछ अपडेट इंस्टॉल करना पड़ता है। अपडेट्स को इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने सेट टॉप बॉक्स और टीवी को रिबूट करना पड़ेगा। आप ध्यान रखें कि आपको अपने इस कनेक्शन के रिमोट को भी फ्रेश सॉफ्टवेयर से अपडेट करना पड़ेगा।

जियो सेट टॉप बॉक्स के बारे में अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि जियो कंपनी ने जब जियो फाइबर की लॉन्चिंग की थी तब कंपनी ने कहा था कि ब्रॉडबैंड सर्विस लेने वाले ग्राहकों को सेट टॉप बॉक्स फ्री में दिया जाएगा। यह एक एंड्रॉयड सेट टॉप बॉक्स है, जो एंड्रॉयड 7.0 पर बेस्ड है। इसे आप एचडीएमआई के अपने टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं।

फ्री में सेट टॉप बॉक्स कैसे लें...

अब हम बताते हैं कि आप कैसे फ्री में जियो सर्विस ले सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करने होंगे।

  • आप माई जियो ऐप पर जाएं और अपने प्लान को चुनें। आप एक महीने, तीन महीने या एक साल का प्लान चुन सकते हैं।
  • अब आपको अपने प्लान के लिए पेमेंट करना होगा। पेमेंट करने के बाद आपको एक बैनर माई जियो ऐप की स्क्रीन पर नज़र आएगा। इस बैनर में आपको अपना सेट टॉप बॉक्स इंस्टॉल करने के लिए अपॉइंटमेंट टाइम भरना होगा, ताकि टेक्निशियन टाइम पर जा सके।

बहुत सारे ओटीटी प्लेटफॉर्म, ऐप्स, गेम डाउनलोड करने की सुविधा

आप इस प्रक्रिया को किसी भी रिलायंस जियो के रिटेल स्टोर पर भी जाकर कर सकते हैं। इसमें आपको यूट्यूब, हॉटस्टार, जियो सावन, जियो टीवी प्लस, जियो सिनेमा, सोनी लीव और वूट जैसे बहुत सारे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की सुविधाएं मिलेगी।

इन सभी चीजों के अलावा इस सेट टॉप बॉक्स में एक कस्टम ऐप भी है, जिसका नाम जियोस्टोर है। ये प्ले स्टोर की तरह काम करता है यानि कि आप यहां से अपने पसंदीदा ऐप और गेम भी डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि जियो फाइबर का ये सेट टॉप बॉक्स डीटीएच जैसा नहीं है। इसके माध्यम से आप लाइव टीवी चैनल्स नहीं देख पाएंगे लेकिन इसमें इंस्टॉल जियो टीपी प्लस ऐप के जरिए आप बहुत सारे लाइव टीवी देख पाएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio launched a new service Jio Fiber last year. Now Jio Fiber Service has started offering set-top boxes to its customers for free. Let us tell you that the company had given preview offer to its customers, under which users were being served free of cost, so that they can preview the service of Jio Fiber.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X