Home
How to

Baal Aadhaar: बच्चे का आधार कार्ड ऐसे बनवाएं, जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरी प्रक्रिया

भारत में आधार कार्ड (Aadhaar) एक ऐसी पहचान बन चुका है जो सरकारी योजनाओं से लेकर यात्रा दस्तावेज तक हर जगह जरूरी है। UIDAI द्वारा जारी यह 12 अंकों का यूनिक नंबर किसी व्यक्ति की पहचान और पते का प्रमाण होता है। नवजात शिशुओं और पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए UIDAI एक विशेष संस्करण जारी करता है जिसे बाल आधार (Baal Aadhaar) कहा जाता है।

इसमें बच्चे का नाम, जन्म तिथि, फोटो और जेंडर दर्ज किया जाता है, लेकिन इसमें फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन जैसी बायोमेट्रिक डिटेल्स नहीं होतीं। यह कार्ड एक अभिभावक के आधार से लिंक होता है और बच्चे के लिए पासपोर्ट, स्कूल एडमिशन या सरकारी लाभ जैसी जरूरतों में अहम भूमिका निभाता है।

Baal Aadhaar: बच्चे का आधार कार्ड ऐसे बनवाएं

कैसे बनवाएं Baal Aadhaar?

अगर आप बच्चे का आधार ऑनलाइन बनवाना चाहते हैं, तो यह प्रक्रिया अपनाएं:

  • UIDAI की वेबसाइट (uidai.gov.in) पर जाएं।
  • My Aadhaar → Book an Appointment सेक्शन चुनें।
  • अपने शहर का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP से वेरिफाई करें।
  • नजदीकी Aadhaar Seva Kendra या एनरोलमेंट सेंटर के लिए तारीख और समय चुनें।
  • तय समय पर आधार केंद्र पर बच्चे के साथ पहुंचे।
  • जिस माता या पिता का आधार लिंक करना है, उन्हें बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन देना होगा।
  • बच्चे के डॉक्युमेंट्स और आवेदन फॉर्म जमा करें।

प्रक्रिया पूरी होने के बाद, बाल आधार कार्ड आपके पते पर पोस्ट के जरिए भेज दिया जाएगा। आप इसे UIDAI पोर्टल से ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं।

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

अगर आप ऑनलाइन अपॉइंटमेंट नहीं लेना चाहते, तो सीधे नजदीकी Aadhaar एनरोलमेंट सेंटर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं।

  1. बच्चे के नाम से फॉर्म भरें और आवश्यक डॉक्युमेंट्स जमा करें।
  2. अभिभावक को अपने आधार की जानकारी और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन देना होगा।
  3. आवेदन के बाद एक एनरोलमेंट स्लिप मिलेगी जिसमें एनरोलमेंट आईडी (EID) दी होती है।
  4. इस आईडी से आप बाद में आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।

फिजिकल Baal Aadhaar कार्ड आमतौर पर 60 से 90 दिनों के भीतर आपके पते पर भेज दिया जाता है।

बाल आधार के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स

  1. आवेदन करने से पहले यह दस्तावेज तैयार रखें।
  2. बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र या अस्पताल डिस्चार्ज स्लिप
  3. माता या पिता का आधार कार्ड (लिंकिंग के लिए)
  4. पते का प्रमाण (जैसे माता-पिता का आधार या किसी स्थानीय प्राधिकरण का प्रमाण पत्र)

क्यों जरूरी है Baal Aadhaar?

स्कूल एडमिशन और सरकारी योजनाओं में आवेदन के लिए पहचान पत्र के रूप में काम आता है। बच्चों के स्वास्थ्य और टीकाकरण रिकॉर्ड से लिंक करने में मदद करता है। विदेश यात्रा या पासपोर्ट आवेदन के लिए आवश्यक है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X