Facebook और Instagram अकाउंट पर कैसे पाएं ब्लू टिक, यहां जानें प्रक्रिया

Meta Verified: अगर आप भी अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट पर ब्लू टिक चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल मेटा (META) ने बीते 7 जून को भारत में वेरिफिकेशन सर्विस को विस्तार करने का अनाउंस किया है। जिसके तहत यूजर्स को फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट के लिए देश में वेरिफिकेशन बैज प्राप्त करने की अनुमति दी गई है। इसके तहत अब यूजर्स मेटा वेरिफाइड खरीद सकेंगे जो उन्हें एक ब्लू टिक के साथ ही कई अन्य सुविधाएं देगा। तो आइए आपको आगे बताते हैं कि, आप किन प्रोसेस को फॉलो कर अपने अकाउंट पर ब्लू टिक ले सकते हैं।
खर्च करने पड़ेगे पैसे
दरअसल ट्विटर के बाद मेटा ने भी पैसे लेकर ब्लू टिक देने की सर्विस शुरू कर दी है। जिसके तहत अब आप भी कीमत चुका कर वेरिफिकेशन बैज ले सकते हैं। इस सर्विस को सबसे पहले ट्विटर ने शुरू किया था। जो काफी समय तक लोगों के बीच खास चर्चाओं का विषय बना रहा। अब मेटा ने भी इस सर्विस को अपने यूजर्स के लिए पेश किया है। आपको बता दें, भारत में फेसबुक और इंस्टाग्राम ब्लू टिक लेने के लिए ios और Android एप यूजर्स को 699 रुपये हर महीने देने होंगे। वहीं वेब यूजर्स को इस सर्विस के लिए मात्र 599 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। पैसे देकर वेरीफाई कराने वाले यूजर्स को कंपनी ब्लू टिक दे देगी। साथ ही कंपनी वेरिफाइड अकाउंट को कुछ खास फैसिलिटी भी देगी। जिसका लाभ अन्य यूजर्स नहीं ले सकते है।

वेरिफाइड प्रक्रिया
सबसे पहले iOS और Android पर Instagram या Facebook ओपन करें। इसके बाद जिस प्रोफाइल को आप वेरिफाइड करना चाहते हैं उस पर क्लिक करें। अब सेटिंग में से अकाउंट सेंटर पर जाएं। इसके बाद मेटा वेरिफाइड ऑप्शन पर जाएं। आपको बता दें इस प्रक्रिया को करने से पहले आप अपने एप्स को अपग्रेड कर लें। अब आप पेमेंट ऑप्शन को सिलेक्ट करें। अब अपने आई का यूज करके खुद को प्रमाणित करने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करें। अब ऑथेंटिकेशन होने के बाद आपको अकाउंट पर एक वेरिफाइड बैज प्राप्त हो जाएगा।
वेरिफाइड के लिए इन चीजों का होना जरूरी
इन चीजों का होना जरूरी
आपको बता दें, भारत में मेटा (META) वेरिफाइड के लिए यूजर की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। इसके साथ ही यूजर के पास एक सरकारी आधिकारिक आईडी होनी चाहिए। जिसका नाम और फोटो इंस्टाग्राम या फेसबुक अकाउंट से मेल मिलता हो। ब्लू टिक के लिए सेलिब्रिटी, पब्लिक फिगर, कंटेंट क्रिएटर्स और ब्रांड अकाउंट भी अप्लाई कर सकते हैं। आपको बता दें, मेटा वेरिफिकेशन फिलहाल संयुक्त राज्य अमेरिका, न्यूजीलैंड कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, और भारत सहित कुछ सेलेक्टेड देशों में ही उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications








