OpenAI का बड़ा तोहफा! ChatGPT Go एक साल तक फ्री, जानिए कैसे करें एक्टिवेट
OpenAI ने भारतीय यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है। अब यूजर्स बिना एक पैसा खर्च किए ChatGPT Go प्लान का आनंद पूरा एक साल तक ले सकेंगे। जहां आमतौर पर यह सब्सक्रिप्शन ₹399 प्रति माह का होता है, अब वही प्लान मिल रहा है ₹0 में 12 महीने के लिए।
यह कदम OpenAI के भारत में तेजी से बढ़ते यूजर बेस के लिए एक शानदार तोहफा माना जा रहा है, जिससे अब हर कोई GPT-5 की पावर और तेज चैट अनुभव का फायदा उठा सकेगा। इसे सुविधा को एक्टिवेट करने का प्रोसेस क्या है। सबकुछ यहां बताने वाले हैं।

क्या है ChatGPT Go प्लान में खास
अगर आप ChatGPT का फ्री वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो Go प्लान आपके लिए बड़ा अपग्रेड साबित होगा। इसमें कई शानदार फीचर्स मिलते हैं।
- तेज और ज्यादा सटीक GPT-5 रिस्पॉन्स
- फाइल अपलोड और एनालिसिस की सुविधा
- इमेज जनरेशन टूल्स
- लंबी और समझदार बातचीत की क्षमता
- मेमोरी फीचर, जिससे ChatGPT आपकी पसंद याद रखेगा

कैसे करें ChatGPT Go को फ्री में एक्टिवेट
- ChatGPT वेबसाइट या ऐप खोलें और अपने अकाउंट से साइन इन करें।
- ऊपर दाईं ओर प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें और Upgrade your plan या Settings → Subscription चुनें।
- अब ChatGPT Go ऑप्शन सेलेक्ट करें।
- पेमेंट स्क्रीन पर आपको ₹399/माह काटकर ₹0 for 12 months लिखा दिखेगा।
- Upgrade to Go पर क्लिक करें।
- मोबाइल नंबर से OTP वेरिफाई करें।
- कार्ड या UPI डिटेल डालें - चिंता न करें, कोई पेमेंट नहीं कटेगा।
बस! आपका ChatGPT Go फ्री प्लान अगले 12 महीनों के लिए एक्टिव हो जाएगा।
ध्यान देने योग्य बातें
- इसमें API एक्सेस या Sora वीडियो जनरेशन जैसी एडवांस सुविधाएं शामिल नहीं हैं।
- GPT-4 Turbo जैसे पुराने मॉडल भी इसमें उपलब्ध नहीं होंगे।
फिर भी, आपको मिलेगा GPT-5 का तेज अनुभव, फाइल एनालिसिस, इमेज जनरेशन, और पर्सनलाइज्ड चैट एक्सपीरियंस- वो भी बिना एक रुपये खर्च किए। OpenAI का यह कदम भारत में AI के विस्तार की दिशा में बड़ा संकेत है। अब आम यूजर्स भी बिना कोई सब्सक्रिप्शन खरीदे ChatGPT की प्रीमियम सुविधाओं का अनुभव कर सकेंगे। अगर आपने अभी तक इसे ट्राई नहीं किया है, तो यह सही समय है अपने ChatGPT को Go मोड में अपग्रेड करने का।


Click it and Unblock the Notifications








