Home
How to

जियो पोस्टपेड प्लस में Free NetFlix सब्सक्रिप्शन पाने का तरीका

हाल ही में, रिलायंस जियो ने जियो पोस्टपेड प्लस के अंतर्गत अपने कुछ नए पोस्टपेड प्लान्स को लॉन्च किया है। इन प्लान्स के तहत यूजर्स को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स जैसे नेटफ्लिकिस, प्राइम वीडियो और डिज्नी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। पोस्टेपड सब्सक्राइबर्स के अब वीडियो लाइव स्ट्रीमिंग सर्विस सिर्फ 399 रुपए से शुरू होगी।

जियो पोस्टपेड प्लस नेटफ्लिक्स ऑफर

जियो पोस्टपेड प्लस नेटफ्लिक्स ऑफर

हालांकि ध्यान दें कि ये ऑफर जियो के रेगुलर पोस्टपेड यूज़र्स के लिए नहीं है बल्कि पोस्टपेड प्लस यूज़र्स के लिए पेश किए गए हैं।अगर इस प्लान में नेटफ्लिक्स ऑफर की बात करें तो यूज़र्स को इस प्लान के लिए 399 रुपए और 1,499 रुपए चुकाने होंगे। अगर आप ये प्लान खरीदना चाहते हैं तो टेलिकॉम कंपनी जियो की ऑफिशियल वेबसाइट या MyJio ऐप पर लॉगइन करें।

जियो पोस्टपेड प्लस पर नेटफ्लिक्स कैसे पाएं

जियो पोस्टपेड प्लस पर नेटफ्लिक्स कैसे पाएं

यूज़र्स को नेटफ्लिक्स अकाउंट को साइन-अप या लॉगइन करना होगा। अगर आप पहले से नेटफ्लिक्स यूज़र है तो टेल्को के ज़रिए अपने पोस्टपेड प्लान को नेटफ्लिक्स अकाउंट से कनेक्ट कर सकते हैं। नेटफ्लिक्स ऑफर को जियो पोस्टपेड प्लान के ज़रिए पाने के लिए आपको या तो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा या माईजियो ऐप को ओपन करना होगा।

नेटफिलिक्स का अकाउंट बनाएं

नेटफिलिक्स का अकाउंट बनाएं

इसके बाद आपको नेटफ्लिक्स का अकाउंट ओपन करना है। अगर आप न्यू यूज़र है तो अकाउंट क्रिएट करें, नहीं तो लॉगइन करें और ऑफर से लिंक करें। ताकि आप ऑफर के तहत फ्री सर्विस पा सकें। लेकिन याद रहें कि जब तक आप नेटफ्लिक्स अकाउंट को ऑफर से लिंक नहीं करेंगे तब तक आपको नेटफ्लिक्स के चार्जेस देने पड़ेगे।

फ्री के लिए अकाउंट को ऑफर से लिंक कराएं

फ्री के लिए अकाउंट को ऑफर से लिंक कराएं

यानि अगर आप फ्री सर्विस चाहते हैं तो अकाउंट को ऑफर से लिंक कराएं। इसके अलावा प्लान खत्म होने के बाद आपके पहले की ही तरह नेटफ्लिक्स की पेमेंट करनी होगी। इस तरह की किसी अन्य ख़बरों के बारे में पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट यानि हिंदी गिज़बॉट के साथ जुड़ सकते हैं। इसके साथ-साथ आप हमारे फेसबुक पेज से भी जुड़ कर टेक्निकल दुनिया की सभी ख़बरों, स्मार्टफोन की सभी अपडेट के बारे में लेटेस्ट जानकरी पा सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Your favorite streaming apps Netflix, Amazon Prime Video and Disney + Hotstar are now under the Government of India. Which means that from now on, online content providers and online news portals will be emphasized by the Ministry of Information and Broadcasting. The Cabinet Secretariat has made this information public by issuing notifications.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X