Home
How to

PUBG मोबाइल में ऐसे पाएं फ्री प्रीमियम Godzilla आउटफिट

PUBG एक ऐसा गेम है जिसका खुमार देश-विदेश में हर किसी पर छाया हुआ है। अगर आप PUBG MOBILE को खेलते हैं तो आपको जानकारी होगी कि गेम के डेवलपर्स किसी पॉपुलर मूवी और गेम फ्रैंचाइज़ी के साथ कॉलेब्रेशन करते रहते हैं। जिसके बाद PUBG MOBILE खेलने वालों को इसमें आकर्षक फीचर्स मिलते हैं। फिलहाल, पबजी मोबाइल में सबसे आकर्षक फीचर हैं इसके बेहतरीन कॉस्ट्यूम/आउटफिट्स।

PUBG मोबाइल में ऐसे पाएं फ्री प्रीमियम Godzilla आउटफिट

हालांकि PUBG Mobile खेलने के लिए आपको पैसे नहीं देने होते लेकिन इसमें मौजूद कुछ स्पेशल फीचर्स या कॉस्ट्यूम्स के लिए प्लेयर्स को पैसे देने होते हैं। बता दें कि गेम में कुछ तरीके ऐसे होते हैं जिनसे आप अलग-अलग आउटफिट्स को फ्री में भी पा सकते हैं। आपको याद ही होगा कि कुछ समय पहले पबजी मोबाइल के डेवलपर्स ने मूवी सीरीज Godzilla: King of Monsters के साथ हाथ मिलाया था।

इसके बाद से ही गेम में कुछ नए एडिशन्स आए और इसकी पूरी थीम मूवी पर आधारित हो गई। अब गेम डेवलपर्स ने नया ऑफर पेश किया है, जिसमें आप नए लिमिटेड एडिशन Godzilla Carapace Hoodie (जैकेट) और PUBG Crate Coupon या Outfit Box III फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। तो कैसे आप इन्हें फ्री में पा सकेंगे, उसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

PUBG Mobile Godzilla outfit को कैसे पाएं

आपको बता दें कि सारे गिफ्ट्स आप WeGame for PUBG Mobile ऐप के ज़रिए पा सकेंगे।
स्टेप 1- WeGame App को अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करें। आप Play Store में जाकर "WeGame for PUBG Mobile" को डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 2- ऐप खोलने पर आपसे कुछ परमिशन्स मांगी जाएंगी, इन्हें Allow करें।

स्टेप 3- आप अब Guest login या Facebook अकाउंट की मदद से ऐप में लॉग-इन करें।

स्टेप 4- जब आपका अकाउंट लॉग-इन हो जाएं तो नीचे टैब में आप Chat टैब दिखेगा, उस पर क्लिक करें।

स्टेप 5- इस चैट सेक्शन में तीन ऑप्शन होंगे, आप इसमें से PUBG Buddy ऑप्शन को सिलेक्ट करें।

स्टेप 6- सिलेक्ट करने के बाद नीचे Free Gift ऑप्शन को दबाएं।

स्टेप 7- इस ऑप्शन को क्लिक करने के बाद PUBG Mobile गेम की ऐप ऑटोमैटिक खुल जाएगी। अब आप लॉग-इन करें। लॉग-इन के बाद एक फिर से आपकी डिस्प्ले पर WeGame ऐप खुलेगी। इससे आपके दोनों अकाउंट (PUBG Mobile और WeGame) लिंक हो जाएंगे।

स्टेप 8- स्क्रीन पर आपको एक बैनर दिखाई देगा। यहां आपको "Get Them!" का ऑप्शन मिलेगा, क्लिक करें।
स्टेप 9- ऐसा करने पर आपको एक मैसेज मिलेगा। यानि आपके गेमिंग अकाउंट पर आपको गिफ्ट मिल चुके हैं।

स्टेप 10- गेमिंग ऐप पर जाकर होम स्क्रीन के नीचे मैसेज ऑप्शन पर क्लिक करें जो आपको WeGame की तरफ से रिसीव हुआ है। मैसेज खोल कर अपने गिफ्ट्स कलेक्ट करें।

स्टेप 11- यह गिफ्ट आपकी Inventory के अंदर आ जाएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Now the game developers have introduced a new offer, in which you can use the new Limited Edition Godzilla Carapace Hoodie (jacket) and PUBG Crate Coupon or Outfit Box III Free. So how will you be able to get them for free, for that follow the steps given below.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X