Windows 7 और Windows 8 से Windows 10 में फ्री अपग्रेड करने का तरीका
जो यूजर्स कंप्यूटर पर अभी भी Windows 7 या Windows 8 यूज कर रहे हैं, वो अब फ्री में अपने पीसी में विंडोज 10 को अपडेट कर सकते हैं। अगर आपके पास पुरानी जेनुअन लाइसेंस की (Genuine License Keys) है तो माइक्रोसॉफ्ट के अपग्रेड प्रोग्राम की मदद से फ्री में Windows 10 अपडेट करवाई जा सकती है।
इस प्रोग्राम का लाभ उठाना क्यों जरूरी है
बता दें कि Microsoft ने इस साल जनवरी में ही Windows 7 से सभी सपोर्ट खत्म कर दिए थे। हालांकि Windows 8 यूजर्स के पास भी अभी थोड़ा ही वक्त बचा है। ऐसे में ज़रुरी है कि आप इस प्रोग्राम का लाभ उठाएं।
Windows 10 को अपग्रेड कैसे करें
जानकारी हो कि Microsoft का Windows 10 अपग्रेड प्रोग्राम ऑफिशियल तौर पर 2016 में खत्म हो चुका है। लेकिन Reddit पर चल रहे थ्रेड में यह पता चला है कि इस प्रोग्राम का बेनिफिट अब भी लिया जा सकता है। चलिए जानते हैं कि आप कैसे विंडोज 10 अपग्रेड कर सकते हैं।
ध्यान दें कि सिर्फ वही यूजर्स विंडोज 10 अपडेट कर सकते हैं जिनके पास Windows 7 या Windows 8 की जेनुअन लाइसेंस की है।
पहला स्टेप
Step 1. सबसे पहले अपने कंप्यूटर के ब्राउजर को ओपन करें। इसके बाद Windows 10 डाउनलोड पेज ओपन करें और फिर Windows 10 इंस्टॉलर टूल को डाउनलोड करें। जब विंडो की ISO फाइल डाउनलोड हो जाएगी तो इसे अपनी बूटेबल की हुई पेनड्राइव पर इसे सेव कर लें।
दूसरा स्टेप
Step 2. अब आपको Media Creation Tool को ओपन करना है। इसके बाद "Upgrade this PC now" पर टैप करें। दी गई टर्म और कंडीशन को एक्सेप्ट करें। आपको जहां Windows 10 को इंस्टॉल करना है, उस ड्राइव को सलेक्ट करें। बता दें कि सामान्यत: ऑपरेटिंग सिस्टम को C/: drive में सेव किया जाता है। ध्यान दें कि आप फ्रैश इंस्टॉल पर क्लिक ना करें।
तीसरा स्टेप
Step 3. इंस्टॉलेशन पूरी होने के बाद Windows 10 को एक्टिवेट करें। इंटरनेट कनेक्शन चालू करें और कंप्यूटर पर Windows Update में जाकर Activation पर टैप करें।ऐसा करने पर आपको यहां Windows 7 या Window 8 की लाइसेंस की डालनी होगी और आपका ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








