Airtel के एक प्लान के साथ Youtube Premium की सर्विस फ्री पाएं
टेलिकॉम कंपनी एयरटेल एक बार फिर से अपने कस्टमर्स के लिए एक ऑफर लेकर आई है। जिसमें वो तीन महीने के लिए अपने ग्राहकों को यूट्यूब प्रीमियम की सदस्यता फ्री ऑफर कर रही है। बता दें कि हाल ही में कंपनी ने अपने कुछ चुनिंदा ग्राहकों के लिए Disney+ Hotstar VIP सदस्यता देने की शुरुआत की है। और अब ये कदम भी एयरटेल यूज़र्स को काफी लुभा सकता है। क्या है इस ऑफर में खास, हम आपको नीचे बताने जा रहे हैं।
एयरटेल का नया ऑफर
आपको बता दें कि यूट्यूब प्रीमियम की सब्सक्रिप्शन लेने पर ग्राहकों को विज्ञापन देखने से राहत मिलती है यानि उसपर विज्ञापन नहीं आते। इसके साथ ही यूट्यूब म्युज़िक तक भी मुफ्त पहुंच मिलती है। एक टेक रिपोर्ट के मुताबिक, एयरटेल का ये ऑफर कुछ चुनिंदा ग्राहकों के लिए ही है। जिसे एयरटेल थैंक्स ऐप के ज़रिए पाया जा सकता है। हालांकि इसमें कुछ शर्ते भी हैं।
इस ऑफर की टाइमिंग
ग्राहकों को मुफ्त प्रीमियम सदस्यता के लिए एक कोड लेना होगा। एयरटेल द्वारा ऑफर की शर्ते बताने वाले पेज के मुताबिक, एयरटेल ग्राहकों के लिए यह यूट्यूब प्रीमियम ऑफर 22 अक्टूबर 2020 से 22 अप्रैल 2021 तक चलेगा। इसके अलावा यह ऑफर केवल उन ग्राहकों के लिए मान्य होगा, जिन्होंने अभी तक यूट्यूब प्रीमियम, यूट्यूब म्युज़िक प्रीमियम, यूट्यूब रेड या गूगल प्ले म्युज़िक की सदस्यता नहीं ली है।
फ्री पाएं यूट्यूब प्रीमियम की सदस्यता
जानकारी हो कि अगर आपने ऊपर बताई किसी भी प्रीमियम सर्विस को पहले से सब्सक्राइब किया हुआ है, तो आपको सिर्फ YouTube Premium सर्विस मिलेगी। इसके अलावा ग्राहकों को इस ऑफर को 22 मई 2021 से पहले एक्टिवेट करना होगा। वहीं,फ्री सदस्यता खत्म होने के बाद अगर आप इसे आगे जारी नहीं रखना चाहते हैं तो आपके सदस्यता कैंसल करानी होगी। नहीं तो आपको हर महीने 129 रुपए पे करने होंगे। एयरटेल का ऑफर पाने के लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा। और ट्रायस कोड पाने में 6 महीने तक का भी वक्त लग सकता है।
यूट्यूब प्रीमियम का इंडियन रेट
भारत में यूजर्स इस सर्विस की सब्सक्रिप्शन को 129 रुपये प्रति महीने की रेट से खरीद सकते हैं। इस रेट में यूजर्स को ऑरिजन वीडियो कंटेट मिलेगा और वो भी एड-फ्री एक्सप्रीएंस के साथ। इसके अलावा यूजर्स 189 रुपए का भी सब्सक्रिप्शन पैक खरीद सकते हैं। इस पैक में घर के 6 लोग इस सर्विस का फायदा उठा पाएंगे। यह वाकई में काफी मजेदार है। हमें उम्मीद है कि लोगों को यह सर्विस काफी पसंद आएगी।


Click it and Unblock the Notifications








