फ्री में यूट्यूब सब्सक्रिप्शन पाने के लिए क्या करें?
यूट्यूब प्रीमियम एक सब्सक्रिप्शन सर्विस है जिसकी मदद से आप विज्ञापनों के बिना यूट्यूब कंटेंट का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा आप ऑफ़लाइन और बैकग्राउंड में यूट्यूब वीडियो देख सकते हैं। प्रीमियम सर्विस लेने के बाद यूट्यूब म्यूजिक के लिए आपको अलग से कोई सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं, यहां पर आप लगभग 80 मिलियन गानों और रिमिक्स को एक्सेस कर पाएंगे।
इतना ही नहीं यूट्यूब प्रीमियम यूजर को कई और फायदे भी मिलते हैं जैसे एक ही प्लान के साथ कई डिवाइस पर स्ट्रीमिंग, किड्स मोड और क्वालिटी वाले वीडियो स्ट्रीम जैसे फीचर मिलते हैं। भारत में यूट्यूब प्रीमियम को मासिक और वार्षिक मेंबरशिप के रूप में लिया जा सकता है।

3 महिने का फ्री यूट्यूब सब्सक्रिप्शन कैसे क्लेम करें?
अगर आप पहली बार यूट्यूब सब्सक्रिप्शन लेने जा रहे हैं तो इसमें सबसे पहले यूट्यूब ऐप ओपेन करें, इसके बाद प्रोफाइल में जाकर यूट्यूब प्रीमियम पर क्लिक करें और तीन महिने का फ्री ऑफर सलेक्ट करें, इसके लिए अपनी बैंक के कार्ड की डिटेल भरनी होगी। हालाकि कुछ लोगों को एक महिने का फ्री यूट्यूब सब्सक्रिप्शन मिलता है और कुछ को 3 महिने का, अभी ये कहना मुश्किल है यूट्यूब किस आधार पर 1 और 3 महिने का सब्सक्रिप्शन प्लान देता है।
कौन-कौन से यूट्यूब सब्सक्रिप्शन प्लान उपलब्ध हैं?
1. इंडीविजुअल प्लान
ये प्लान खास उन यूजर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का पूरा बेनिफिट लेना चाहते हैं जैसे ऑफलाइन वीडियो डाउनलोड, पिक्चर इन पिक्चर मोड और प्रीमियम बैज के अलावा कई दूसरे फीचर भी मिलते हैं।
2. फैमली
अगर आप अपनी पूरी फैमली के लिए यूट्यूब प्रीमियम लेना चाहते हैं तो ये प्लान आपके लिए बनाया गया है, इसमें 5 फैमली मेंबर प्रीमियम का फायदा ले सकते हैं और सभी को अपने एकाउंट के हिसाब से पर्सनल रिकमंडेशन मिलेगी। ध्यान रहे प्लान में जुड़ने वाले सभी फैमली मेंबर की उम्र 13 साल से ऊपर होनी चाहिए।
स्टूडेंट प्लान
ये प्लान सिर्फ स्टूडेंट्स के लिए है इस प्लान में वहीं सारे बेनिफिट मिलते हैं जो आपको इंडीविजुअल प्लान में मिलते हैं, इन प्लान में बने रहने के लिए हर साल आपको स्टूडेंट का वैरिफिकेशन करना होगा।
शुरुआत में इन सभी प्लान के 3 महिने फ्री प्रीमियम सर्विस मिलेगी इसके बाद 129 रु हर महिने की सब्सक्रिप्शन फीस देनी होगी।
फ्लिपकार्ट सुपर कॉइन से कैसे पाएं फ्री यूट्यूब प्रीमियम
अगर आप फ्लिपकार्ट यूजर है तो सुपर कॉइन की मदद से 3 से लेकर 6 महिने तक का फ्री प्रीमियम प्लान ले सकते हैं। 3 महिने का प्लान लेने के लिए 70 फ्लिपकार्ट सुपर क्वाइन खर्च करने पड़ेंगे वहीं 6 महिने का प्लान लेने के लिए 150 सुपर क्वाइन खर्च करने पड़ेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








