Instagram अकाउंट हो गया है हैक? ऐसे करें मिनटों में रिकवर
ये बात हम सभी को पता है इंस्टाग्राम ( Instagram ) एक लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। पिछले कुछ वर्षों में, ऐप ने स्टोरी , लॉगिन एक्टिविटी , हाइलाइट्स, रीलों, म्यूजिक, फ़िल्टर, और बहुत से फीचर ऐड किए है।

इन फीचर्स ने हम में से कई लोगों को लंबे समय तक ऐप से चिपके रहने के लिए मजबूर किया है। आपको बता दें Instagram ऐप के 500 मिलियन से अधिक डेली एक्टिव यूजर्स है और इतने बड़े उपयोगकर्ता आधार के साथ, यह दुनिया भर के हैकर्स के लिए एक आसान जरिया भी बन गया है।
समय-समय पर, हम Instagram अकाउंट को हैक होने (कुछ सेलिब्रिटी के अकाउंट सहित) या किसी और द्वारा दुरुपयोग किए जाने के बारे में सुनते है। Instagram कई लोगों के लिए एक आकर्षक फ़िशिंग घोटाला स्थल भी बन गया है। यदि आपका इंस्टाग्राम अकाउंट ( Instagram Account ) हाल ही में हैक किया गया था या आपने ऐप पर कुछ ऐसी एक्टिविटी देखि है जो आपको थोड़ी अजीब लगी है, तो हम इस आर्टिकल में आपके इंस्टाग्राम अकाउंट ( Instagram Account ) को वापस से रिकवर करने के कुछ तरीकों पर एक नज़र डालेंगे, तो चलिए बिना किसी देरी के जानते है वो तरीके...
Login लिंक से करें Instagram अकाउंट रिकवर
स्टेप 1- अपने अकाउंट से लिंक किया गया उपयोगकर्ता नाम, ईमेल या फ़ोन नंबर दर्ज करें।
स्टेप 2- Next टैप करें।
स्टेप 3- अपना ईमेल पता या फोन नंबर चुनें
स्टेप 4- इसके बाद, Send login link option पर टैप करें।
स्टेप 5- आपको अपनी ईमेल आईडी या फोन नंबर के लिए एक लॉगिन लिंक मिलेगा।
स्टेप 6- अपने ईमेल याSMSस में लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और ऑन-स्क्रीन निर्देशों का पालन करें।
नोट: यदि आपको अपने अकाउंट से लिंक किया गया उपयोगकर्ता नाम, ईमेल पता या फ़ोन नंबर याद नहीं है, तो tap Need more help? पर Tap करें ।

Security Code से करें Instagram अकाउंट रिकवर
स्टेप 1- लॉगिन स्क्रीन पर जाएं।
स्टेप 2- Get help logging पर टैप करें (लॉग इन के नीचे)
स्टेप 3- अपने अकाउंट से लिंक किया गया उपयोगकर्ता नाम, ईमेल पता या फ़ोन नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4- Need more help? पर टैप करें।
स्टेप 5- ऑन-स्क्रीन निर्देशों का पालन करें।
स्टेप 6- अपना ईमेल पता या फोन नंबर चुनें।
स्टेप 7- Next, Send Security Code पर टैप करें।
नोट: यदि आपके पास एक से अधिक Instagram खाते है, तो आपको पहले उस खाते का चयन करने की आवश्यकता हो सकती है जिसमें आपको लॉग इन करने में समस्या हो रही है, फिर ऑन-स्क्रीन निर्देशों का पालन करें।


Click it and Unblock the Notifications








