क्या आपके फोन का भी स्टोरेज हो जाता है फुल, छुटकारा पाने हेतु आजमाएं ये टिप्स
हम कितनी भी RAM और स्टोरेज वाला स्मार्टफोन खरीद लें, लेकिन स्टोरेज फुल होने की समस्या हमेशा बनी रहती है इस कारण हम फोटो या वीडियो कैप्चर नहीं कर पाते हैं और नए ऐप्स को इंस्टॉल नहीं कर पाते हैं। हालांकि कुछ टिप्स है जिसकी मदद से आप फोन के स्टोरेज फुल होने की समस्या से बच सकते हैं। ये टिप्स बहुत साधारण है और इसके लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत भी नहीं है, तो आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से।

क्या आपके फोन का भी स्टोरेज हो जाता है बार-बार फुल, छुटकारा पाने हेतु आजमाएं ये टिप्स
अगर आप भी एक एंड्रॉइड स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो हमने यहाँ पर कुछ आसान से टिप्स बताये है जिसकी मदद से आप स्टोरेज फुल होने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं, तो आइए टिप्स देखते हैं।
WhatsApp की फालतू फाइलों को करें समय-समय पर डिलीट
व्हाट्सएप के कारण हमारे फोन का स्टोरेज काफी ज्यादा फुल हो जाता है। जब भी कोई हमें फोटो, वीडियो या वॉइस भेजते हैं तो वो हमारे फोन में डाउनलोड होता जाता हैं और हम उनको भूल जाते हैं जिसकी वजह से हमारे फोन का स्टोरेज फुल हो जाता है। इस कारण जो फाइलें काम की नहीं है उन्हें डिलीट कर सकते हैं।
क्लीनिंग ऐप्स को करें यूज
स्मार्टफोन स्टोरेज फुल होने की समस्या लगभग हर व्यक्ति को होती है भले ही फोन 256GB वाला है या उससे ज्यादा। लेकिन अगर आप क्लीनिंग ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो आपका स्टोरेज काफी हद तक खाली हो सकता हैं। इन ऐप्स से आप जंक फाइल्स, डुप्लीकेट फाइलें और बड़ी फाइलों को हटा सकते हैं और इसके लिए आप Files by Google ऐप को इस्तेमाल कर सकते हैं।
वीडियो क्वालिटी को करें कम
अगर आप वीडियो बनाते हैं लेकिन क्वालिटी ज्यादा बढ़िया रखने की कोई जरूरत नहीं होती है तो आप वीडियो क्वालिटी को कम कर सकते हैं। क्योंकि मोबाइल फोन में जब वीडियो शूट करते हैं, तो वो काफी ज्यादा MB में सेव होता है और अगर High क्वालिटी रखते हैं तो GB में वीडियो सेव होता है। इस कारण आप इस टिप से स्टोरेज फुल की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
टेम्परेरी फाइलों को कर दें डिलीट
इसके अलावा आप अपने स्मार्टफोन में टेम्परेरी फाइलों को भी हटा सकते हैं। साथ ही फोन में कैशे को डिलीट कर सकते हैं, जिससे आपके स्मार्टफोन में स्टोरेज फुल की समस्या सुलझ सकती हैं।
क्लाउड स्टोरेज हैं एक बेहतर ऑप्शन
अगर आप ज्यादा फोटो या वीडियो फाइलें रखते हैं, तो आप Google Photos या अन्य क्लाउड स्टोरेज सर्विस को इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप इन प्लेटफॉर्म पर अपनी फाइलों को अपलोड कर सकते हैं। इससे आपके फोन स्टोरेज फुल की समस्या से छुटकारा मिल सकता हैं।
इस प्रकार यदि आप इन टिप्स को आजमाते हैं तो काफी हद तक आपके मोबाइल फोन के स्टोरेज फुल की समस्या से छुटकारा मिल सकता हैं। साथ ही अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आये तो आप अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं ताकि वो भी जान सकें और स्टोरेज फुल की समस्या से छुटकारा पा सकें।


Click it and Unblock the Notifications







