Koo App पर Yellow Tick कैसे प्राप्त करें, जानें क्या है मानदंड और अप्लाई का प्रोसेस
Twitter को टक्कर देने के लिए भारतीय प्लेटफॉर्म कू (Koo App) आज लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुआ है और करोड़ों यूजर्स आज इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। पॉपुलर और प्रमुख सेलिब्रिटीज ने भी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया हैं। अन्य सोशल मीडिया ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम की तरह ही Koo App में भी कई एलिजिबल यूजर्स को Yellow Tick (वेरिफाइड बैज) मिलता है।

कू के अनुसार, येलो टिक का रिवॉर्ड पूर्वनिर्धारित मानदंडों पर आधारित है और यह एक मान्यता है कि यूजर्स "भारत और भारतीयों की आवाज" का एक महत्वपूर्ण प्रतिनिधि है।
Koo App पर येलो टिक किसको मिल सकता है?
तो आपको बता दें कि कू एमिनेंस टिक को खरीदा नहीं जा सकता। यह पूर्वनिर्धारित मानदंडों पर आधारित है जो चुनींदा एलिजिबल यूजर्स को ही मिलता है। जिसमें सेलिब्रिटी या कोई अन्य एलिजिबल यूजर्स होने चाहिए।
येलो टिक (Yellow Tick) पाने के लिए मानदंड क्या है
कू एमिनेंस रिकॉग्निशन (Koo Eminence Recognition) के लिए यूजर्स कू ऐप के भीतर से या [email protected] पर लिखकर येलो टिक एमिनेंस के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
इसके बाद कू की टीम 10 दिनों के अंदर एप्लिकेशन को रिव्यू करती है और अगर आप एलिजिबल होते हैं, तो आपको येलो टिक मिल जाता हैं।
Koo App Yellow Tick के लिए एलिजिबल होने के लिए क्या चाहिए
- यूजर्स के ऑनलाइन या प्रिंट में कुछ न्यूज आर्टिकल्स होने चाहिए।
- यूजर रीयल होना चाहिए और उसके कहीं इंटरव्यू होना चाहिए।
- अकाउंट एक्टिव होना चाहिए।
अगर इन सभी मानदंडों को आप पास करते हैं, तो आपका Koo App के प्रोफाइल पर Yellow Tick मिल सकता हैं।
इस प्रकार अगर आप भी कू ऐप को इस्तेमाल करते है और कुछ न्यूज लिंक्स है तो बताये गए प्रोसेस को फॉलो करके Koo app Yellow Verification के लिए अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि अन्य प्लेटफॉर्म पर वेरिफिकेशन पाना बहुत मुश्किल है और Twitter हाल ही में दुबारा पब्लिक वेरिफिकेशन को शुरू किया है।


Click it and Unblock the Notifications