Instagram में किसी पोस्ट पर Likes और View Counts को हाइड या अनहाइड कैसे करें?
इंस्टाग्राम सबसे व्यापक रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक है, खासकर युवाओं द्वारा इसका इस्तेमाल किया जाता है। Instagram यूजर्स को इमेजेस, रील्स, स्टोरीज को पोस्ट करने, लाइव होने और कई अन्य एक्टिविटीज करने में परमिशन देता है। यूजर्स के पोस्ट अन्य यूजर्स देख सकते हैं और उनके पोस्ट पर लाइक और कमेंट कर सकते है। Instagram यूजर्स को जितने ज्यादा लाइक्स मिलते हैं उतने ही पॉपुलर होते हैं।

हालाँकि, ऐसे उदाहरण हैं जब Instagram यूजर्स उस कंटेंट के बजाय अपनी पॉप्युलरटीज पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हैं, जिसे वे ऐप पर अपलोड कर रहे हैं और इसे केवल लाइक और व्यू की संख्या को देखकर देखा जा सकता है। लेकिन नए यूजर्स को कम लाइक्स मिलने पर वो डिमोटिवेट होते है और शर्म सी आती है इसके लिए मेटा के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अब यूजर्स अपने लाइक्स और व्यूज को हाइड भी कर सकते हैं। यह फीचर वाकई छोटे और नए यूजर्स के लिए बहुत शानदार है और आप नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आजमा सकते हैं।
Instagram लाइक और व्यू काउंट को कैसे हाइड अनहाइड करें?
आप फ़ीड में दिखाई देने वाली पोस्ट पर Likes और Views की संख्या को छिपा भी सकते हैं। फ़ीड पर पोस्ट पर लाइक और व्यू काउंट को हाइड करने के लिए नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1: सबसे पहले तो आपको अपनी Instagram प्रोफ़ाइल पर जाना होगा।
स्टेप 2: इसके बाद ऊपर दाईं ओर तीन डॉट्स पर टैप करें, फिर Setting पर टैप करें।
स्टेप 3: अब आपको प्राइवेसी पर क्लिक करने की जरूरत होगी और फिर Posts पर टैप करें।
स्टेप 4: इस सेटिंग में Hide Likes and View Counts के आगे स्विच ऑफ या स्विच ऑन पर टैप करें।
ऐसा करते ही आप इसके बाद किसी पोस्ट पर लाइक नहीं देख सकेंगे।
फ़ीड में अपनी पोस्ट पर Likes और Views को हाइड या अनहाइड कैसे करें
आप फ़ीड में शेयर की जाने वाली अपनी पोस्ट या व्यू काउंट को भी छिपा सकते हैं। इसके लिए हमने नीचे कुछ स्टेप बताये है जिनको फॉलो करके हाइड और अनहाइड कर सकते हैं:
स्टेप 1: सबसे पहले अपने Instagram अकाउंट पर जाएं।
स्टेप 2: अब आपको जिस पोस्ट पर लाइक्स या व्यू काउंट को हाइड करना है, उसके लिए उस पर टैप करना हैं।
स्टेप 3: फिर आपको पोस्ट के 3 डॉट्स पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 4: अब आपको यहाँ Hide Like Count का ऑप्शन मिलेगा, उस पर टैप कर दें। ऐसा करते ही अब आपकी उस पोस्ट पर कोई भी लाइक्स नहीं देख सकेंगे। यानि अगर आपकी पोस्ट पर लाइक्स कम भी आएंगे तो भी यूजर्स को कुछ भी पता नहीं चल पाएगा।
उम्मीद करते है आपके लिए यह आर्टिकल जरूर काम का साबित हुआ होगा। आप इसको अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ भी शेयर कर सकते हैं, ताकि वो इस ट्रिक को आजमा सके। अन्य Instagram से जुड़े आर्टिकल पढ़ने के लिए आप यहाँ क्लिक करके पढ़ सकते हैं। और अन्य ट्यूटोरियल आर्टिकल्स को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करके पढ़ सकते है।


Click it and Unblock the Notifications







