Android स्मार्टफोन में ऐप्स को कैसे हाइड करें, जाने यहां सभी स्टेप

ज्यादातर Android मोबाइल फोन में एक चीज समान होती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स की जो आजकल लगभग हर स्मार्टफोन में लोड होकर आती हैं। हालांकि उनमें से कुछ डेली यूज होते हैं। कई ऐसे ऐप्स है जो आपको इन अवांछित एप्लिकेशन को अपने स्मार्टफ़ोन से हटाने की अनुमति नहीं देते हैं। तो आपको क्या करना चाहिए? खैर, एक तरीका है जिसके जरिए आप इसे अपने होम स्क्रीन और ऐप ड्रावर से हटा सकते हैं। ज्यादातर फोन बिल्ट-इन फीचर के साथ आते हैं जिसके जरिए आप ऐप्स को हाइड कर सकते हैं। तो चलिए हम जानते हैं कि इन ऐप्स को हाइड कर सकते हैं।
Samsung फोन में ऐप्स को कैसे हाइड करें?
सैमसंग स्मार्टफोन पर ऐप्स हाइड करना आसान है। कंपनी का OneUI आपको डायरेक्ट ऑप्शन देता है जिसके जरिए आप बिना किसी थर्ड पार्टी एप्लिकेशन को डाउनलोड किए बिना ही आसानी से ऐप्स को हाइड कर सकते हैं।
1 - सबसे पहले अपने सैमसंग स्मार्टफोन पर ऐप ड्रावर खोलें और ऊपर दिए गए राइट कोने में तीन-बिंदु पर क्लिक करना है।
2 - वहां आपको होम स्क्रीन सेटिंग के ऑप्शन दिखाई देंगे। इस पर टैप करें।
3 - अब, लिस्ट से 'Hide app' ऑप्शन सर्च करें।
4 - उन ऐप्स का चयन करें जिन्हें आप लिस्ट से छिपाना चाहते हैं और बस 'Apply' बटन पर टैप करें। ऐप्स मुख्य स्क्रीन से छिपे रहेंगे।
प्रक्रिया पूरा होने के बाद। आपको बस ऐप्स को unselected करना है और अपने ऐप ड्रावर से ऐप्स को अनहाइड करने के लिए अप्लाई दबाएं।

Vivo फोन में ऐप्स को कैसे हाइड करें?
वीवो फनटच ओएस भी एक बिल्ट-इन फीचर के साथ आता है जिसके जरिए आप ऐप्स को आसानी से हाइड कर सकते हैं। हालाँकि, हम जिस फीचर के बारे में बात करने जा रहे हैं, वह केवल फनटच ओएस 9.0 और उससे ऊपर के वर्जन पर चलने वाले वीवो मोबाइल फोन के लिए लागू होता है।
1 - सबसे पहले अपने वीवो स्मार्टफोन पर सेटिंग्स मेन्यू खोलें और फेस एंड पासवर्ड सेक्शन में जाएं।
2 - प्राइवेसी और ऐप एन्क्रिप्शन सेटिंग्स पर क्लिक करें।
3 - आपको हाइड ऐप मिल जाएगा। इसे चालू करने के लिए इस पर टैप करें।
4 - अब, उस ऐप को चुनें जिसे आप अपने स्मार्टफोन से हाइड करना चाहते हैं।
5 - एक बार हो जाने के बाद, अप्लाई पर क्लिक करें और आपका ऐप हाइड हो जाएगा।
OnePlus फोन में ऐप्स को कैसे हाइड करें?
अगर आप वनप्लस स्मार्टफोन का यूज कर रहे हैं , तो ऐप्स को छुपाना आसान है। आपको बस इतना करना है कि इन स्टेप को अपने फोन में लागू करना होगा।
1 - सबसे पहले ऐप ड्रावर खोलने के लिए होम स्क्रीन को ऊपर की ओर स्वाइप करें।
2 - अब हिडन स्पेस ऐप ड्रॉअर खोलने के लिए उंगली को लेफ्ट से राइट घुमाएं।
3 - आपको ऊपरी दाएं कोने पर '+' चिन्ह दिखाई देगा। साइन पर क्लिक करें और आपको अपने फोन पर इंस्टॉल किए गए ऐप्स की एक लिस्ट दिखाई देगी।
4 - उन ऐप्स का चयन करें जिन्हें आप ऐप ड्रावर से छिपाना चाहते हैं। एक बार हो जाने के बाद, बस वापस दबाएं और आपका ऐप फोन से हाइड हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








